HomeLatest Newsदिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी बिना किसी गठबंधन के लड़ेगी...

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी बिना किसी गठबंधन के लड़ेगी चुनाव

DELHI ELECTIONS 2025: दिल्ली में अगले साल फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपना रुख साफ कर दिया है। पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने यह बयान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन की कोई संभावना नहीं है।

DELHI ELECTIONS 2025
DELHI ELECTIONS 2025

DELHI ELECTIONS 2025 में आप-कॉंग्रेस गठबंधन की थी खबरें 

इससे पहले मीडिया में खबरें थीं कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर अंतिम सहमति बन चुकी है। ऐसा दावा किया जा रहा था कि कांग्रेस को 15 सीटें और इंडिया गठबंधन के अन्य दलों को 1 या 2 सीटें मिल सकती हैं, जबकि बाकी सीटों पर आम आदमी पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी। हालांकि, अब केजरीवाल ने इन खबरों का खंडन करते हुए साफ कर दिया कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेगी।

DELHI ELECTIONS 2025
DELHI ELECTIONS 2025

DELHI ELECTIONS 2025

आम आदमी पार्टी ने अब तक दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए दो सूची जारी की हैं। पहले सूची में 11 उम्मीदवारों का एलान किया गया था, जबकि दूसरी सूची में 20 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए गए। दिल्ली में अगले साल 2025 में विधानसभा चुनाव होने हैं।  चुनाव आयोग जनवरी में चुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है। बता दें कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की 2020 में हुई शानदार जीत को देखते हुए इस बार पार्टी का लक्ष्य 50 से अधिक सीटें जीतने का है। 2020 में पार्टी ने 70 में से 62 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा के खाते में 8 सीटें आई थीं। वहीं, कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था।

ये भी पढिए-

SEBI NEW REGULATIONS
SEBI NEW REGULATIONS

खरीद-बिक्री के बाद फंड का सेटलमेंट अब उसी दिन होगा, डिजिलॉकर भी होगा उपयोग

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular