HomeLatest Newsमुंबई में बेकाबू बस ने मारी लोगों को टक्कर, हादसे में 7...

मुंबई में बेकाबू बस ने मारी लोगों को टक्कर, हादसे में 7 की मौत, 49 घायल

MUMBAI BUS ACCIDENT: मुंबई के कुर्ला इलाके में सोमवार रात एक भयानक सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। बृहन्मुंबई म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) की BEST बस, जो कुर्ला से अंधेरी की ओर जा रही थी, अचानक अनियंत्रित हो गई और अंबेडकर नगर इलाके में दर्जनों लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है और 49 अन्य घायल हैं, जिनका इलाज सायन और कुर्ला भाभा अस्पताल में चल रहा है। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई, और राहत कार्य के लिए फायर ब्रिगेड व एम्बुलेंस तुरंत पहुंचीं।

MUMBAI BUS ACCIDENT: ड्राइवर नया नया भर्ती हुआ था

प्रारंभिक जांच के अनुसार, बस का संचालन एक नया ड्राइवर कर रहा था, जो पहली बार बस चला रहा था। ड्राइवर ने ब्रेक की जगह गलती से एक्सीलरेटर दबा दिया, जिससे बस की रफ्तार अचानक बढ़ गई और यह हादसा हुआ। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर संजय मोरे को गिरफ्तार कर लिया है, जो एक दिसंबर को ही BEST में कॉन्ट्रैक्ट ड्राइवर के रूप में शामिल हुआ था। चश्मदीदों के अनुसार, बस ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी और सड़क पर मौजूद करीब 30-35 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। शिवसेना विधायक दिलीप लांडे ने इस घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह बस का ब्रेक फेल होने के कारण हुआ।

ये भी पढिए-

S M KRISHNA
S M KRISHNA

पूर्व विदेश मंत्री एसएम कृष्णा का निधन, कर्नाटक में तीन दिन का राजकीय शोक

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular