HomeLatest Newsदेवेंद्र फडणवीस का महाराष्ट्र का सीएम बनना तय, दो डिप्टी सीएम के...

देवेंद्र फडणवीस का महाराष्ट्र का सीएम बनना तय, दो डिप्टी सीएम के साथ कल ले सकते हैं शपथ

DEVENDRA FADNAVIS: भा.ज.पा. विधायक दल की बैठक में देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री के रूप में चुन लिया गया है। इससे पहले पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में भी उनके नाम पर सहमति बन चुकी थी, जिससे उनकी नियुक्ति की दिशा साफ हो गई थी। इसके बाद महायुति की बैठक चल रही है, जिसमें विभिन्न दलों के नेताओं के बीच बातचीत जारी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और दोनों डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और अजित पवार राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इसके बाद, शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी शुरू होगी, जो कल यानी 5 नवंबर को मुंबई के आजाद मैदान में होगा।

DEVENDRA FADNAVIS
DEVENDRA FADNAVIS

DEVENDRA FADNAVIS के साथ एकनाथ शिंदे और अजित पवार ले सकते हैं शपथ

शपथ ग्रहण समारोह में देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री के तौर पर और दोनों डिप्टी सीएम शपथ लेंगे। हालांकि, यह अभी साफ नहीं है कि इस दौरान कितने मंत्री शपथ लेंगे या नहीं लेंगे। इस समारोह के लिए दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में तैयारियां पूरी जोर-शोर से की जा रही हैं। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ करीब 2,000 अति महत्वपूर्ण लोग और 40,000 पार्टी कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। इसके अलावा, इस कार्यक्रम में कई केंद्रीय मंत्रियों और विभिन्न राज्यों के 19 मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के भी आने की संभावना है।

ये भी पढिए-

AWADH OJHA JOINED AAP
AWADH OJHA JOINED AAP

अवध ओझा का राजनीतिक सफर शुरू, आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular