HomeLatest Newsसंसद के शीतकालीन सत्र, विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही कल तक स्थगित

संसद के शीतकालीन सत्र, विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही कल तक स्थगित

PARLIAMENT WINTER SESSION: संसद का शीतकालीन सत्र 25 नवंबर से शुरू हो गया है और यह 20 दिसंबर तक चलेगा। हालांकि, सत्र के पहले दो दिन कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल पाई है। विपक्षी दलों के लगातार हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा को बार-बार स्थगित करना पड़ा। आज सत्र के दूसरे दिन, विपक्ष ने अडाणी ग्रुप पर अमेरिका में रिश्वतखोरी के आरोप और यूपी के संभल में हुई हिंसा का मुद्दा उठाया। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने जोरदार हंगामा किया। लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला ने कार्यवाही को पहले दोपहर 12 बजे तक और फिर अगले दिन तक स्थगित कर दिया।

PARLIAMENT WINTER SESSION
PARLIAMENT WINTER SESSION

PARLIAMENT WINTER SESSION में विपक्ष का हंगामा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संसद के बाहर अडाणी पर लगे आरोपों को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि गौतम अडाणी पर अमेरिका में भारतीय अधिकारियों को 2,200 करोड़ रुपए की रिश्वत देने की योजना का आरोप है। उन्होंने मांग की कि अडाणी को जेल में होना चाहिए, लेकिन मोदी सरकार उन्हें बचा रही है। वहीं अडाणी ग्रुप ने इन आरोपों को “गलत और आधारहीन” बताते हुए खारिज कर दिया। ग्रुप का कहना है कि उनके चेयरमैन गौतम अडाणी या अन्य किसी अधिकारी पर रिश्वतखोरी के कोई आरोप नहीं हैं।

PARLIAMENT WINTER SESSION

संविधान दिवस का विशेष आयोजन

इससे  पहले बीते 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर संसद के पुराने सेंट्रल हॉल में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कारण संसद की कार्यवाही उस दिन नहीं हो पाई। सरकार ने इस सत्र में वक्फ संशोधन विधेयक समेत 16 विधेयक सूचीबद्ध किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्र के पहले दिन सभी सांसदों से बहस और चर्चा में सक्रिय भाग लेने की अपील की थी।

ये भी पढ़िए-

PARLIAMENT WINTER SESSION
PARLIAMENT WINTER SESSION

संसद का शीतकालीन सत्र शुरू, इन मुद्दों पर ससंद में हंगामे के आसार

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular