HomeLatest Newsऋषिकेश में भीषण सड़क हादसे में यूकेडी नेता त्रिवेन्द्र सिंह पंवार...

ऋषिकेश में भीषण सड़क हादसे में यूकेडी नेता त्रिवेन्द्र सिंह पंवार की मौत

UKD LEADER TRIVENDRA PANWAR: उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित नटराज चौक पर एक भयंकर सड़क हादसा हुआ। हादसे में उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) के पूर्व अध्यक्ष त्रिवेंद्र पंवार की मृत्यु हो गई। यह हादसा रविवार देर रात नटराज चौक स्थित एक वेडिंग पॉइंट के पास हुआ, जहां त्रिवेंद्र पंवार एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। समारोह के बाद वह घर लौट रहे थे, तभी सीमेंट से लदा एक बेकाबू ट्रक सड़क के किनारे खड़ी पांच गाड़ियों को टक्कर मारते हुए दुर्घटनास्थल तक पहुंच गया। इस हादसे में त्रिवेंद्र पंवार सहित दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
UKD LEADER TRIVENDRA PANWAR
UKD LEADER TRIVENDRA PANWAR

UKD LEADER TRIVENDRA PANWAR: हादसे में दो लोगों की मौत

घायल लोगों को तुरंत एम्स अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में त्रिवेंद्र पंवार के साथ लालतप्पड़ निवासी एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है, और ट्रक चालक के फरार होने की जानकारी मिली है। इस हादसे ने शादी समारोह में शामिल हुए लोगों को गहरा शोक पहुंचाया है और पूरे इलाके में दुख का माहौल है।

ये भी पढ़िए-

UTTARAKHAND NEW DGP DEEPAM SETH
UTTARAKHAND NEW DGP DEEPAM SETH

दीपम सेठ बने उत्तराखंड के 13वें डीजीपी, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES

Most Popular