HomeLatest Newsमहाराष्ट्र और झारखंड विस चुनाव, 15 राज्यों के उपचुनाव के नतीजों के...

महाराष्ट्र और झारखंड विस चुनाव, 15 राज्यों के उपचुनाव के नतीजों के लिए मतगणना जारी

TODAY ELECTION RESULTS: देश में इस समय चुनावी माहौल गर्म है। महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के साथ-साथ 15 राज्यों की 46 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजों के लिए मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों ने कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।(TODAY ELECTION RESULTS)

TODAY ELECTION RESULTS: महाराष्ट्र में महायुति आगे

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई, जहां शुरुआती रुझानों में महायुति (भाजपा, शिवसेना-शिंदे गुट, एनसीपी-अजित पवार गुट) और महाविकास अघाड़ी (कांग्रेस, शिवसेना-उद्धव गुट, एनसीपी-शरद पवार गुट) के बीच कांटे की टक्कर नजर आई। लेकिन सुबह 10:30 बजे के बाद स्थिति बदलने लगी, और भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने स्पष्ट बढ़त बना ली। अब तक के रुझानों के अनुसार, महायुति 200 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।  इस बार मतदान का प्रतिशत 65.11% रहा, जो 2019 के 61.4% से अधिक है। मतदान 20 नवंबर को संपन्न हुआ था।

TODAY ELECTION RESULTS

TODAY ELECTION RESULTS: झारखंड में झामुमो गठबंधन को बढ़त

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर भी मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में झामुमो गठबंधन (झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, राजद) ने 50 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है, जो बहुमत के लिए जरूरी 41 सीटों से 9 अधिक है। भाजपा गठबंधन 29 सीटों पर आगे है, जबकि अन्य 2 सीटों पर अलग-अलग उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। इस राज्य में 13 और 20 नवंबर को मतदान हुआ था, जिसमें 68% वोटिंग दर्ज की गई। 2019 के चुनावों में झामुमो ने 30 सीटों पर, कांग्रेस ने 16 पर और राजद ने 1 सीट पर जीत हासिल की थी। तब झामुमो नेता हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बने थे, जबकि भाजपा को 25 सीटें मिली थीं।

TODAY ELECTION RESULTS

केदारनाथ में बीजेपी आगे कॉंग्रेस दूसरे स्थान पर पहुंची

केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में आज वोटों की गिनती जारी है, जहां छठे राउंड की काउंटिंग में भाजपा को 10,153, कांग्रेस को 7,292 और त्रिभुवन चौहान को 7,189 वोट मिले हैं। इस राउंड में भाजपा ने कांग्रेस पर 2,861 वोटों की बढ़त बना ली है। मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई थी और यह प्रक्रिया दोपहर 2 से 3 बजे तक चलने की संभावना है। वोटों की गिनती के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं। इस चुनाव में मैदान में उतरे 6 प्रत्याशियों का भविष्य आज तय होगा। उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में भी  7 सीटों में से भाजपा गठबंधन ने 5 सीटों पर बढ़त बना ली है, जबकि समाजवादी पार्टी 2 सीटों पर आगे चल रही है।

TODAY ELECTION RESULTS
KEDARNATH BYELECTION

TODAY ELECTION RESULTS: वायनाड़ मे प्रियंका गांधी आगे चल रही

वायनाड लोकसभा सीट पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 लाख से अधिक वोटों की बढ़त हासिल कर ली है। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी CPI के सत्यन मोकेरी दूसरे स्थान पर हैं, जबकि भाजपा की नव्या हरिदास तीसरे स्थान पर हैं। यह सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है, और इस चुनाव में कांग्रेस ने इस सीट पर मजबूत पकड़ बनाए रखी है।(TODAY ELECTION RESULTS)

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular