HomeLatest News"......रेस्ट इन पीस हो जाओगे", सांसद पप्पू यादव को मिली लॉरेंस विश्नोई...

“……रेस्ट इन पीस हो जाओगे”, सांसद पप्पू यादव को मिली लॉरेंस विश्नोई गैंग की धमकी

PAPPU YADAV को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी उन्हें एक फोन कॉल के जरिए दी गई, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस विश्नोई गैंग का सदस्य बताया। धमकी देने वाले शख्स ने पप्पू यादव को स्पष्ट रूप से सलमान खान के मामले से दूर रहने की हिदायत दी और कहा, “सलमान के मामले से दूर रहो, हम कर्म और कांड दोनों करते हैं। पप्पू यादव ने 21 अक्टूबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखा था जिसमें उन्होंने अपनी सुरक्षा को बढ़ाने की मांग की थी। इस पत्र में पप्पू यादव ने Y श्रेणी की सुरक्षा को हटाकर Z श्रेणी की सुरक्षा देने की गुजारिश की।

PAPPU YADAV
PAPPU YADAV

PAPPU YADAV गए थे जीशान सिद्दीकी से मिलने

यह घटना तब हुई है जब 12 अक्टूबर को मुंबई में पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई थी, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। इसके बाद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर इस गैंग के खात्मे की बात की थी, जिसके कारण उनकी सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गईं। पिछले गुरुवार को, पप्पू यादव ने बाबा सिद्दीकी के बेटे जिशान सिद्दीकी से मुलाकात की थी, लेकिन व्यस्तता के कारण वे अभिनेता सलमान खान से नहीं मिल पाए। फिर भी, उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए यह स्पष्ट किया कि वे हर परिस्थिति में सलमान खान के साथ हैं।

PAPPU YADAV
PAPPU YADAV

सोशल मीडिया पर भी मिली धमकी

झारखंड के जेल में बंद गैंगस्टर अमन के करीबी मयंक सिंह ने भी सोशल मीडिया पर सांसद पप्पू यादव को धमकी दी है। मयंक ने यह पोस्ट 26 अक्टूबर को अपने फेसबुक अकाउंट से साझा किया, जिसमें उन्होंने पप्पू यादव का नाम लेते हुए उन्हें चेतावनी दी है। मयंक ने पप्पू यादव को कहा कि उन्हें अपनी औकात में रहकर राजनीति करनी चाहिए और बिना वजह के विवादों में नहीं पड़ना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पप्पू यादव को अपने टीआरपी बढ़ाने के प्रयासों से दूर रहना चाहिए। मयंक ने धमकी में कहा कि अगर पप्पू यादव ने अपनी बयानबाजी बंद नहीं की, तो उन्हें “रेस्ट इन पीस” कर दिया जाएगा।

ये भी पढिए-

JK AKHNOOR TERRORIST ATTACK
JK AKHNOOR TERRORIST ATTACK

जम्मू-कश्मीर के अखनूर में आतंकी हमला, इलाके में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular