HomeEntertainmentलौट रहा है मिर्जापुर का भौकाल, इस बार बड़े परदे पर होगा...

लौट रहा है मिर्जापुर का भौकाल, इस बार बड़े परदे पर होगा गद्दी का संग्राम!

MIRZAPUR THE FILM की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है, जिससे लंबे समय से चल रही अटकलों को विराम मिल गया है। यह जानकारी फरहान अख्तर ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की, और इस फिल्म का अनावरण एक टीजर वीडियो के माध्यम से किया गया, जिसमें प्रमुख कलाकारों पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु का भौकाल देखने को मिला। इस घोषणा का तरीका मिर्जापुर की अनोखी शैली को दर्शाता है, जिसमें यह बताया गया कि छोटे पर्दे का जादू अब बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगा।

MIRZAPUR THE FILM
MIRZAPUR

MIRZAPUR THE FILM की घोषणा का टीजर

वेब सीरीज ‘मिर्जापुर‘ के तीसरे सीजन की रिलीज के कुछ महीनों बाद ही एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन ने MIRZAPUR THE FILM की घोषणा की। सोमवार को प्राइम वीडियो इंडिया ने पंकज त्रिपाठी, अली फजल, अभिषेक बनर्जी और दिव्येंदु पर आधारित एक टीजर वीडियो साझा किया, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। इस वीडियो की लंबाई दो मिनट से अधिक है और इसमें दिव्येंदु की वापसी का भी इशारा किया गया है, जिन्होंने वेब सीरीज में मुन्ना त्रिपाठी का किरदार निभाया था।

MIRZAPUR THE FILM
MIRZAPUR

फिलहाल MIRZAPUR THE FILM के बारे में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, अभिषेक बनर्जी और दिव्येंदु के अलावा अन्य कलाकारों की जानकारी अभी तक नहीं दी गई है। इस क्राइम थ्रिलर का पहला सीजन नवंबर 2018 में और दूसरा सीजन अक्टूबर 2020 में रिलीज किया था, जबकि तीसरे सीजन का प्रसारण जुलाई 2024 में हुआ। अब पुनीत कृष्णा द्वारा निर्मित और गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित, ‘मिर्जापुर’ फिल्म की रिलीज 2026 में होने की योजना है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया), अली फजल (गुड्डू पंडित) और दिव्येंदु (मुन्ना) की वापसी होगी, साथ ही अभिषेक बनर्जी भी होंगे, जो सीरीज में कंपाउंडर के रूप में नजर आए थे।

ये भी पढिए-

RAVEENA TANDON
RAVEENA TANDON

रवीना टंडन@50, 17 साल की उम्र से फिल्मों में सक्रिय हैं रवीना टंडन

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular