KYLIAN MBAPPE: फुटबॉल जगत के स्टार किलियन एम्बाप्पे एक विवाद में फंस गए हैं। स्वीडन के एक दैनिक अखबार, अफ्टोंब्लाडेट ने एक चौंकाने वाली खबर प्रकाशित की है जिसमें एम्बाप्पे पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। खबर के अनुसार, एम्बाप्पे पर एक महिला के साथ दुराचार करने का आरोप है। बताया गया है कि नेशन कप टूर्नामेंट के दौरान एम्बाप्पे अपने दोस्तों के साथ स्वीडन गए थे। इस दौरान उन्होंने स्टॉकहोम शहर में एक रेस्टोरेंट में खाना खाया। आरोप है कि खाने के बाद उन्होंने एक महिला के साथ दुराचार किया। इस घटना के बाद पीड़ित महिला ने स्टॉकहोम पुलिस में एम्बाप्पे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

KYLIAN MBAPPE ने किया आरोपों का खंडन
इस तरह के गंभीर आरोपों के सामने आने के बाद फुटबॉल जगत में हड़कंप मच गया है। एम्बाप्पे के लाखों प्रशंसक इस खबर से स्तब्ध हैं। एम्बाप्पे ने इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा है कि यह खबर पूरी तरह से झूठी है और वह इस तरह की अफवाहों से बेहद आहत हैं। एम्बाप्पे ने इस अखबार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कहीं है। उन्होंने लिखा –

ये भी पढिए- IPL मेगा नीलामी से पहले BCCI ने इस टूर्नामेंट से खत्म किया इम्पैक्ट प्लेयर नियम

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

