LATEST ELECTION NEWS: चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है। महाराष्ट्र में चुनाव (maharashtra election date 2024) 1 चरण में संपन्न होंगे। यहाँ 20 नवंबर को चुनाव होंगे। वहीं 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। महराष्ट्र में 22 अक्टूबर को चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर है। 30 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 4 नवंबर निर्धारित की गई है। बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 26 नवंबर 2024 को समाप्त हो रहा है।

LATEST ELECTION NEWS: झारखंड में ये है कार्यक्रम
झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को समाप्त होगा। इसलिए चुनाव आयोग ने आज प्रेस वार्ता कर चुनावों की घोषणा की है। झारखंड में चुनाव 2 चरण में संपन्न होंगे। 13 नवंबर को यहाँ पहले चरण के चुनाव होंगे। 20 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा। 18 अक्टूबर को चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है। 28 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, और नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर निर्धारित की गई है। वोटों कि गिनती 23 नवंबर को की जाएगी।

महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव की तारीखों की घोषणा आज, EC करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

