HomeLatest Newsरतन टाटा की विरासत संभालेंगे उनके सौंतेले भाई नोएल टाटा, ट्रेंट और...

रतन टाटा की विरासत संभालेंगे उनके सौंतेले भाई नोएल टाटा, ट्रेंट और वोल्टास के मौजूदा प्रमुख

NOEL TATA: टाटा समूह, भारत के सबसे प्रतिष्ठित और विविध व्यावसायिक समूहों में से एक, एक नए अध्याय में प्रवेश कर रहा है। रतन टाटा के निधन के बाद, टाटा ट्रस्ट ने NOEL TATA को अपना नया चेयरमैन नियुक्त किया है। NOEL TATA, रतन टाटा के सौतेले भाई हैं और नवल टाटा की दूसरी पत्नी के बेटे हैं। वे 40 से अधिक वर्षों से टाटा समूह के साथ जुड़े हुए हैं और समूह के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभा चुके हैं। अपनी लो-प्रॉफिट लीडरशिप स्टाइल और मीडिया से दूर रहने की प्रवृत्ति के लिए जाने जाते हैं

NOEL TATA
NOEL TATA

NOEL TATA ने 1999 में टाटा समूह में अपना करियर शुरू किया

नोएल टाटा ने 1999 में टाटा समूह में अपना करियर शुरू किया था जब उन्हें समूह की रिटेल शाखा ट्रेंट का मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया था। ट्रेंट की स्थापना उनकी मां सिमोन ने की थी। 2010-11 में उन्हें टाटा इंटरनेशनल का चेयरमैन नियुक्त किया गया, जिसके बाद से उन्हें टाटा समूह के चेयरमैन पद के लिए संभावित उम्मीदवार के रूप में देखा जाने लगा। 2017 में नोएल को टाटा ट्रस्ट के बोर्ड में शामिल किया गया, और 2018 में उन्हें टाइटन कंपनी का वाइस चेयरमैन बनाया गया।

NOEL TATA
फोटो क्रेडिट- इंटरनेट

टाटा ट्रस्ट सबसे महत्वपूर्ण अंग

टाटा समूह के तहत एविएशन से लेकर ऑटोमोबाइल तक, विभिन्न क्षेत्रों में कंपनियां संचालित होती हैं। टाटा ट्रस्ट, टाटा समूह का एक महत्वपूर्ण अंग है और यह समूह की विभिन्न परोपकारी गतिविधियों को संचालित करता है। यह ट्रस्ट कारोबारी साल 2023 के दौरान लगभग 56 मिलियन डॉलर का दान दे चुका है। टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन का पद हमेशा से टाटा परिवार के सदस्यों के लिए आरक्षित रहा है।

NOEL TATA

रतन टाटा ऐसे आखिरी व्यक्ति थे जिन्होंने टाटा संस और टाटा ट्रस्ट दोनों के चेयरमैन

रतन टाटा ऐसे आखिरी व्यक्ति थे जिन्होंने टाटा संस और टाटा ट्रस्ट दोनों के चेयरमैन पदों को संभाला था। लेकिन, 2022 में टाटा ग्रुप के आर्टिकल ऑफ एसोसिएशन में संशोधन किए गए जिसके तहत एक ही व्यक्ति के दोनों पदों पर रहने पर रोक लगा दी गई। यह निर्णय कॉर्पोरेट गवर्नेंस को मजबूत बनाने के उद्देश्य से लिया गया था। टाटा संस, टाटा समूह की सबसे बड़ी कंपनी है और इसके वर्तमान चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन हैं। हालांकि, टाटा ट्रस्ट, टाटा संस से भी ऊपर है और यह समूह की नीतिगत निर्णयों को प्रभावित करता है।

ये भी पढिए-

RATAN TATA
RATAN TATA

पंचतत्व में विलीन हुए देश के ‘रतन’, पूरे राष्ट्र ने दी भीगी आँखों से विदाई

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES

Most Popular