HomeLatest Newsपंचतत्व में विलीन हुए देश के 'रतन', पूरे राष्ट्र ने दी भीगी...

पंचतत्व में विलीन हुए देश के ‘रतन’, पूरे राष्ट्र ने दी भीगी आँखों से विदाई

RATAN TATA: भारत के जाने-माने उद्योगपति और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन नवल टाटा का मुंबई में अंतिम संस्कार हो गया है। उन्होंने बुधवार देर रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। रतन टाटा का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए नरीमन पॉइंट स्थित नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (NCPA) में रखा गया था। रतन टाटा को अंतिम संस्कार से पहले गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।वर्ली श्मशान घाट में महाराष्ट्र पुलिस ने रतन टाटा को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी।
RATAN TATA
RATAN TATA

RATAN TATA का भारत के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान

रतन टाटा को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं और योगदान के लिए पद्म विभूषण और पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। उन्होंने टाटा समूह को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया और भारत के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कुछ दिन पहले ही, 7 अक्टूबर को, यह खबर आई थी कि उन्हें फिर से ICU में भर्ती किया गया है। हालांकि, उन्होंने खुद इस खबर का खंडन करते हुए कहा था कि वे स्वस्थ हैं और केवल रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए थे।

RATAN TATA
RATAN TATA

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES

Most Popular