HomeEducationफिज़िक्स के लिए जॉन हॉपफील्ड और ज्योफ्री हिंटन को मिलेगा 2024 का...

फिज़िक्स के लिए जॉन हॉपफील्ड और ज्योफ्री हिंटन को मिलेगा 2024 का नोबेल पुरस्कार

GEOFFREY HINTON: वर्ष 2024 के लिए भौतिकी के क्षेत्र में NOBEL PRIZE की घोषणा हो गई है। इस वर्ष यह प्रतिष्ठित पुरस्कार GEOFFREY HINTON और JOHN HOPFIELD को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंस ने ये घोषणा की है। जॉन हॉपफील्ड और ज्योफ्री हिंटन को मशीन लर्निंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण खोजों के लिए भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इससे पहले, पिछले साल यह पुरस्कार उन तीन वैज्ञानिकों को दिया गया था जिन्होंने सेकेंड के बेहद छोटे हिस्से में परमाणुओं के भीतर इलेक्ट्रॉनों का अध्ययन किया था।

GEOFFREY HINTON
नोबेल प्राइज़ के सोशल मीडिया पेज से ली गई तसवीर

GEOFFREY HINTON और JOHN HOPFIELD

इन दोनों वैज्ञानिकों ने मशीन लर्निंग की नींव समझी जाने वाली तकनीक की खोज के लिए भौतिकी के उपकरणों का उपयोग किया है। हिंटन ने यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो में शोध कार्य किया जबकि होपफील्ड ने अपने अनुसंधान को प्रिंसटन यूनिवर्सिटी में किया। हिंटन टोरंटो विश्वविद्यालय के कंप्यूटर विज्ञान विभाग में प्रोफेसर हैं और होपफील्ड प्रिंसटन विश्वविद्यालय में आण्विक जीवविज्ञान के पूर्व एमेरिटस प्रोफेसर हॉवर्ड से जुड़े हुए हैं।

ये भी पढिए- चिकित्सा क्षेत्र में विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन को मिलेगा 2024 का नोबेल पुरस्कार

VICTOR AMBROS
VICTOR AMBROS

जानिए नोबेल पुरस्कार के बारे  में

नोबेल पुरस्कार विश्व का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है जो विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। यह पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल की याद में दिया जाता है, जो एक स्वीडिश वैज्ञानिक और उद्योगपति थे। उन्होंने डायनामाइट का आविष्कार किया था। NOBEL PRIZE पहली बार 1901 में प्रदान किया गया था। यह पुरस्कार भौतिकी, रसायन, चिकित्सा, साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र के क्षेत्रों में दिया जाता है। शांति का पुरस्कार ओस्लो, नॉर्वे में और बाकी पुरस्कार स्टॉकहोम, स्वीडन में दिए जाते हैं। अक्टूबर में इनकी घोषणा होती है और 10 दिसंबर को अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि पर पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं।

NOBEL PRIZE

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES

Most Popular