HomeLatest Newsरतन टाटा ने ICU में भर्ती होने की अफवाहों का किया खंडन,...

रतन टाटा ने ICU में भर्ती होने की अफवाहों का किया खंडन, लोगों से की ये अपील

RATAN TATA: टाटा समूह के प्रमुख रतन टाटा के स्वास्थ्य को लेकर हाल ही में उठी अफवाहों ने देश भर में हलचल मचा दी थी। सोशल मीडिया और कुछ समाचार माध्यमों में यह खबर तेजी से फैली कि रतन टाटा की तबीयत अचानक बिगड़ गई है और उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन खबरों में यह भी दावा किया गया था कि उनका ब्लड प्रेशर अचानक गिर गया था।

RATAN TATA
RATAN TATA

RATAN TATA ने सोशल मीडिया में लोगों से की ये अपील

हालांकि, इन सभी अफवाहों का खंडन करते हुए स्वयं रतन टाटा ने स्पष्ट किया कि उनका स्वास्थ्य ठीक है और वे अपनी उम्र के अनुसार नियमित चिकित्सा जांच करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आईसीयू में भर्ती होने की बात पूरी तरह से निराधार है। टाटा ने जनता से अपील की कि वे ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें और सही सूचना के लिए विश्वसनीय स्रोतों से संपर्क करें।

ये भी पढिए- मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की भारत यात्रा, पीएम मोदी से की मुलाकात

MALDIVES PRESIDENT MOHAMED MUIZZU
MALDIVES PRESIDENT MOHAMED MUIZZU

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular