ASHOK TANWAR: हरियाणा विधानसभा चुनावों के बीच भाजपा नेता और पूर्व सांसद अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल हो गये हैं। उन्होंने आज 3 अक्टूबर को महेंद्रगढ़ रैली में राहुल गांधी के हाथों पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। तंवर ने 5 साल पहले भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मतभेद के कारण कांग्रेस छोड़ी थी और इसके बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC), आम आदमी पार्टी (AAP) और भाजपा में शामिल हुए। उन्होंने भाजपा की टिकट पर सिरसा से लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन कांग्रेस की कुमारी सैलजा से 2,68,497 वोटों से हार गए।

ASHOK TANWAR का 9 विधानसभा सीटों पर प्रभाव
तंवर की कांग्रेस में वापसी भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि वे अनुसूचित जाति से आते हैं और 9 विधानसभा सीटों पर उनका प्रभाव है। ये सीटें सिरसा लोकसभा क्षेत्र में आती हैं, जहां अनुसूचित जाति के लगभग 8.13 लाख वोटर हैं। बता दें कि तंवर ने 1993 में कांग्रेस से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी और राहुल गांधी के साथ काम किया था। हालांकि, हुड्डा के कारण उन्हें 2019 में कांग्रेस छोड़नी पड़ी, जब उन्होंने टिकट वितरण में धांधली का आरोप लगाया था।
ये भी पढिए- मानहानि मामले में CM आतिशी और केजरीवाल की याचिका पर SC की सुनवाई इस दिन होगी

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

