HomeLatest Newsबेलारूस की टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका की विनिंग स्ट्रीक जारी, लगातार 14वीं...

बेलारूस की टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका की विनिंग स्ट्रीक जारी, लगातार 14वीं जीत हासिल की

ARYNA SABALENKA: बेलारूस की टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने साल 2024 के अपने शानदार हार्ड-कोर्ट सीजन को जारी रखा है। चाइना ओपन में उन्होंने एश्लिन क्रूगर को 6-2, 6-2 से हराकर कर लगातार 14वीं जीत दर्ज की है। तीन बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सबालेंका ने इस साल की शुरुआत ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर की थी और फिर अगस्त में सिनसिनाटी और यूएस ओपन जैसे बड़े टूर्नामेंटों में भी खिताब अपने नाम किया। चाइना ओपन में अब उनका सामना मेडिसन कीज़ से होगा। कीज़ ने भी ब्राजील की बीट्रीस माया को 6-3, 6-3 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया है। कीज़ इस मुकाबले में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ लगातार 15 जीतों के रिकॉर्ड की बराबरी करने की कोशिश करेंगी।

ARYNA SABALENKA
ARYNA SABALENKA

ARYNA SABALENKA: पूर्व विश्व नंबर 1 नाओमी ओसाका की भी शानदार शुरुआत

इसके अलावा, पूर्व विश्व नंबर 1 नाओमी ओसाका ने भी अपने नए कोच पैट्रिक मूरतोग्लू के साथ शानदार शुरुआत है। उन्होंने कैटी वोलिनेट्स को 6-3, 6-2 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया है। अब उनका सामना छठी वरीयता प्राप्त कोको गॉफ से होगा। यह दोनों ग्रैंड स्लैम चैंपियनों के बीच दो साल से अधिक समय बाद होने वाला मुकाबला है और दोनों ही खिलाड़ी इस मुकाबले को जीतने के लिए उत्सुक होंगी।

ये भी पढिए- WTC फाइनल के लिए जीतने होंगे भारत को इतने मुकाबले, ये हैं समीकरण

WTC POINTS TABLE
WTC POINTS TABLE

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular