HomeLatest Newsविराट कोहली ने रच दिया इतिहास, सचिन तेंदुलकर का ये रिकॉर्ड तोड़ा

विराट कोहली ने रच दिया इतिहास, सचिन तेंदुलकर का ये रिकॉर्ड तोड़ा

VIRAT KOHLI: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने कानपुर में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 35 रन बनाते ही ऐतिहासिक मुकाम हासिल कर लिया। विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 27 हजार रनों का आंकड़ा पूरा किया और ऐसा करने वाले वह विश्व के सबसे तेज खिलाड़ी बन गए हैं। इस दौरान उन्होंने महान बल्लेबाज SACHIN TENDULKAR का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

VIRAT KOHLI
VIRAT KOHLI

VIRAT KOHLI: सबसे कम पारियों में यह उपलब्धि हासिल की

SACHIN TENDULKAR ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 27 हजार रन बनाने के लिए 623 पारियाँ ली थी, जबकि विराट कोहली ने यह कारनामा सिर्फ 594 पारियों में कर दिखाया सचिन तेंदुलकर के अलावा, श्रीलंका के KUMAR SANGAKARA ने 648 और ऑस्ट्रेलिया के RICKY PONTING ने 650 इंटरनेशनल क्रिकेट मैच में 27 हजार रनों का आंकड़ा पार किया है, लेकिन विराट कोहली ने सबसे कम पारियों में यह उपलब्धि हासिल कर ली है।

ये भी पढिए- कमिंदू मेंडिस ने रचा इतिहास, 147 साल के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने

VIRAT KOHLI
KUMAR SANGAKARA, RICKY PONTING, SACHIN TENDULKAR

इस रिकॉर्ड के अलावा विराट के नाम पहले से ही कई बेहतरीन रिकॉर्ड दर्ज हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने के मामले में भी वह सबसे तेज भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 232 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था। इसके अलावा, 15 हजार और 20 हजार रन बनाने में भी विराट कोहली सबसे तेज रहे और अब 27 हजार रन तक पहुंचने का रिकॉर्ड भी उनके नाम हो गया है।

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular