HomeLatest Newsपीएम मोदी का जम्मू कश्मीर का दूसरा दौरा आज, आज दो चुनावी...

पीएम मोदी का जम्मू कश्मीर का दूसरा दौरा आज, आज दो चुनावी जनसभाएं करेंगे

PM MODI IN JK: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू-कश्मीर में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। वे श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में दोपहर 12 बजे एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे और पार्टी के उम्मीदवारों से भी मिलेंगे। इसके बाद, दोपहर 3 बजे वे कटरा जाएंगे, जहां एक और जनसभा को संबोधित करेंगे। बीते 6 दिनों में राज्य में यह प्रधानमंत्री मोदी का दूसरा दौरा होगा। इससे पहले, 14 सितंबर को पीएम मोदी डोडा में चुनावी सभा को संबोधित किया था।

PM MODI IN JK
PM MODI IN JK

PM MODI IN JK: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024

बता दें कि 18 सितंबर को जम्मू कश्मीर में पहले चरण में 7 जिलों की 24 विधानसभा सीटों पर मतदान हो चुका है, जिसमें 61.13% मतदान हुआ। चुनाव आयोग के अनुसार, किश्तवाड़ में सबसे ज्यादा 80.14% और पुलवामा में सबसे कम 46.65% वोटिंग हुई। दूसरे स्थान पर डोडा 71.34% और तीसरे स्थान पर रामबन 70.55% रहा। जम्मू कश्मीर में दूसरे चरण के लिए 25 सितंबर और अंतिम चरण के लिए 1 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular