दामाद ने सास के साथ किया ऐसा काम, मिली 10 साल की सजा

0
241
Woman raped in Uttarakhand

Uttarakhand Devbhoomi Desk: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से मानवता को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है। यहां (Woman raped in Uttarakhand) मां के समान मानी जाने वाली सास के साथ दामाद द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। वहीं इस मामले में न्यायालय ने दामाद को 10 साल की सजा सुनाई है। साथ ही उसपे 50 हजार रुपये का अर्थ दंड भी लगा है।

Woman raped in Uttarakhand: दो वर्ष पूर्व की है घटना

रिशते को शर्मसार करने वाली यह घटना (Woman raped in Uttarakhand) लगभग दो वर्ष पूर्व की है। मिली जानकारी के अनुसार 21-22 मार्च 2021 को 61 वर्षीय महिला अपने कमरे में थी। उसी दौरान उसका दामाद भरत राम शराब पीकर वहां घुस गया। और उसने सास के कपड़े फाड़ उनका दुष्कर्म किया।

सामने आई जानकारी के मुताबिक, महिला की बेटी की शादी 11 वर्ष पूर्व हो चुकी थी। उसकी बेटी और दामाद अलग-अलग रहते थे। इस घटना के बाद महिला अपनी बेटी के पास गई और उसे जानकारी दी। उसके बाद मां-बेटी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

ये भी पढ़ें:
Dehradun Breaking News
सैकड़ो युवा सड़को पर! गांधी पार्क के बाहर किया धरना-प्रदर्शन, जानिए क्या है कारण

महिला ने पुलिस को बताया कि दामाद पांच माह से (Woman raped in Uttarakhand) यह सब कर रहा था लेकिन लोकलाज के डर से वह यह बात किसी को नहीं बता रही थी। लेकिन जब हद पार हो गई तो उसने यह बात अपनी बेटी को बता दी। और दोनो ने दामाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। उसके बाद रिपोर्ट दर्ज होने के बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया।

ये भी पढ़ें:
Rishikesh-Badrinath Highway Accident
यहां चट्टान दरकने से हुआ बड़ा हादसा, बाइक सवार दबा

वहीं अपर सत्र न्यायाधीश पंकज तोमर ने दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास और पचास हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। इसके साथ ही दोषी को सजा भुगतने के लिए जिला कारागार अल्मोड़ा भेजने के आदेश दिए गए हैं।

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com