Gangotri Dham Kapat Closing: आज दोपहर इस समय होंगे गंगोत्री धाम के कपाट बंद
Gangotri Dham Kapat Closing: आज यानी की बुधवार की दोपहर 12 बजकर 01 मिनट पर गंगोत्री धाम (Gangotri Dham Kapat Closing) के कपाट बंद होने जा रहे हैं। गंगोत्री धाम के कपाट बंद (Gangotri Dham Kapat Closing) होने के बाद श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन के लिए उनके शीतकालीन प्रवास मुखीमठ में जाएंगे और मां गंगा के दर्शन कर सकेंगे।
वहीं बात करें यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने की तो यमुनोत्री धाम के कपाट 27 अक्टूबर यानी की भैया दूज वाले दिन बंद होंगे। आपको बता दें कि यमुनोत्री धाम के कापट 27 तारीख को 12 बजकर 09 मिनट पर बंद होंगे और मां यमुना की डोली लेने के लिए खरशाली गांव से शनि देव महाराज की डोली 27 तारीख की सुबह यमुनोत्री धाम पहुंचेगी और माता की डोली लेकर वापिस खरशाली जाएगी। शीतकाल के लिए श्रद्धालू मां यमुना के दर्शन के लिए खरशाली में मौजूद यमुना मंदिर जा सकते हैं।
वहीं केदारनाथ धाम के कपाट भी 27 अक्टूबर को ही बंद होंगे। भैयादूज के पावन पर्व पर सबुह 8 बजकर 30 मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चार एवं पौराणिक परंपराओं के साथ केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।
केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद बाबा केदार की डोली रात्रि विश्राम के लिए फाटा पर विश्राम करेगी, इसके बाद अगले दिन यानी की 28 अक्टूबर को बाबा केदार की डोली विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी में विश्राम करेगी, फिर 29 अक्टूबर को पंचगद्दीस्थल पर पहुंचेगी यानी की ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचेगी। आपको बता दें कि शीतकाल में श्रद्धालु केदार बाबा के दर्शन ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में कर सकेंगे।
For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com