Uttarakhand News: Uttarakhand Breaking News: खबर नैनीताल जिले से आ रही है। यहां पहाड़ी से बोल्डर गिरने पर एक यात्री की मौत हो गई और तीन यात्री घायल हो गये। बताया जा रहा है कि यह चारों यात्री मुरादाबाद से कैंची धाम दर्शन करने आये थे और धाम से लौटते समय यह बड़ा हादसा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी कार सवारों को अस्पताल पहुंचा, जहां एक यात्री को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है।
Uttarakhand Breaking News: ऐसे हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर 12.30 बजे के लगभग नैनीताल- अल्मोड़ा मार्ग पर पाडली के पास भारी बारिश के कारण पहाड़ी दरक गई (Uttarakhand Breaking News) ऐसे में पहाड़ी से बोल्डर गिरने लगे। इन बोल्डर की चपेट में एक कार आ गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और कार सवार यात्रियों को कार से बाहर निकाला। जिसके बाद 112 वाहन के माध्यम से सभी कार सवार यात्रियों को खैरना अस्पताल लाया गया। जहां एक यात्री को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भरने के साथ पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है।
Uttarakhand Breaking News: मुरादाबाद से आये थे कैंचीधाम
बताया जा रहा है कि यह कार सवार चारों यात्री आज शनिवार को कैंची धाम दर्शनों के लिए मुरादाबाद से आये थे। कैंची धाम में दर्शन करने के बाद वे अपनी स्विफ्ट कार से वापस लौट रहे थे। इस दुर्घटना (Uttarakhand Breaking News) में कार चला रहे जतिन दिवाकर की मौत हो गई जबकि प्रवीण, अभय और अक्षय घायल हो गये। पुलिस ने मृतक और घायलों के परिजनों को दुर्घटना की सूचना दे दी है।
Uttarakhand Breaking News: गलत रास्ता चुनने पर हुए हादसा
इस दुर्घटना में छानबीन करने के बाद पुलिस ने बताया कि ये सभी यात्री दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे। लौटते समय इन्होंने रास्ता न भटकें इसलिए वे गूगल मैप देख रहे थे। लेकिन ये रास्ता भटक गए और भवाली वापस की जगह गरमपानी, अल्मोड़ा की ओर चल पड़े और पटाली में हादसे का शिकार हो गये।
ये भी पढ़ें…