3 साल की बच्ची से साथ दुष्कर्म, खून लथपथ हालत में मिली बच्ची, प्राइवेट में भी जख्म

0
261
3 Year Old Girl Raped

Uttarakhand News: 3 Year Old Girl Raped: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के कोटाबाग में एक इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक तीन साली की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

3 Year Old Girl Raped: खून से लथपथ हालत में मिली बच्ची

3 Year Old Girl Raped

पुलिस ने बताया कि कोटाबाग के एक रिसॉर्ट में निर्माण कार्य चल रहा है। यहां बिहार और बंगाल के मजूदर काम कर रहे हैं। वहीं इस बच्ची के माता- पिता भी मजदूरी करते हैं। शुक्रवार को दोपहर दो बजे के लगभग बच्ची के माता- पिता बच्ची को खून से लथपथ हालत में कोटाबाग सीएचसी लेकर पहुंचे। लेकिन यहां उसकी हालत देखते हुए उसको प्राथमिक उपचार देखर उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।

3 Year Old Girl Raped: प्राइवेट पार्ट में गहरे जख्म

3 Year Old Girl Raped

कोटाबाग से बच्ची को हल्दवानी एसटीएच लाया गया। यहां के बच्ची भर्ती किया गया है। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। यहां के डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट में जख्म हैं, जिससे लग रहा है कि उसके साथ दुष्कर्म (3 Year Old Girl Raped) हुआ है। साथ ही बच्ची के पीठ पर भी रगड़ के निशान हैं। डॉक्टर ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टी की है।

3 Year Old Girl Raped: पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है

3 Year Old Girl Raped

कोटाबाग की इस गंभीर घटना जिसमें तीन साली की बच्ची के साथ दुष्कर्म (3 Year Old Girl Raped) मामला सामने आया है, को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। बच्ची के माता- पिता ने दुष्कर्म की पुष्टी के बाद कोटाबाग चौकी में उन्होंने मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने भी अज्ञात के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया है। साथ ही पुलिस ने बच्ची का मेडिकल भी करवा दिया है।

ये भी पढ़ें…

उत्तराखंड की धामी सरकार ने प्रसून जोशी को बनाया राज्य का ब्रांड एंबेसडर