Home विदेश पहाड़ियों में क्रैश हुआ 132 यात्रियों को ले जा रहा विमान, जंगल...

पहाड़ियों में क्रैश हुआ 132 यात्रियों को ले जा रहा विमान, जंगल में भी लगी आग

0

नई दिल्ली, ब्यूरो। करीब पैसेंजर्स 132 और 9 क्रू मेम्बार्स को लेकर जा रहा चाइना इस्टर्न पैसेंजर एयरलाइंस का एक विमान आज सोमवार दोपहर गुवांग्शी की पहाड़ियों में क्रैश हो गया। इस हादसे में कितने यात्री जिंदा हैं और कितने हताहत हुए हैं इसकी अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है। जिस इलाके में यह विमान क्रैश हुआ है वहां पर जंगल में भीषण आग भी लग गई है।

china plane crash

दूसरी ओर चीन के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स के मुतािबक, फ्लाइट एमयू 5735 ने दोपहर सवा एक बजे कुनमिंग चांगशुई एयरपोर्ट से उड़ा भरी थी। ये फ्लाइट 3 बजे गुआंगझोऊ तक पहुंचनी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्लेन दो मिनट से भी कम समय में 30,000 फीट नीचे गिर गया। उड़ान भरने के 71 मिनट बाद ये प्लेन हादसे का शिकार हो गया। लैंड करने से 43 मिनट पहले विमान का संपर्क एटीसी से टूट गया था। यात्रियों को ले जा रहा विमान बोइंग 737 है। बोइंग साढ़े छह साल से एयरलाइंस में ऑपरेट हो रहा था। हादसे के बारे में चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस का बयान नहीं आया है। इस मॉडल के विमान पहले भी कई बार हादसे का शिकार हो चुके हैं। कितने लोग इसमें से बच पाए हैं या कितने लोग मरे हैं यह अभी तक सामने नहीं आ पाया है। जिस ऊंचाई से यह विमान गिरा है उससे किसी के भी बचने की संभावना कम लग रही है।

Exit mobile version