महोत्सव में चली गोली, एक घायल। DEVBHOOMI NEWS ।

0
171
महोत्सव में चली गोली
महोत्सव में चली गोली

महोत्सव में चली गोली, अज्ञात व्यक्ती द्वारा चलाई गई गोली

पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी तहसील में इन दिनों महोत्सव मनाया जा रहा है। घटना शुक्रवार की है, रात्रि कार्यक्रम समापन के समय लगभग 11 बजे अज्ञात व्यक्ति द्वारा चलाई गई गोली से तहसील कर्मी को गोली लगी। जिससे कर्मी रमेश राम के दाहिने कंधे में खासी चोट आई है। आनन फानन में रमेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी लाया गया जहाँ पर प्राथमिक उपचार के बाद रमेश राम को जिला चिकित्सालय रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

कांग्रेस द्वारा आयोजित कराया गया था महोत्सव

दरअसल कांग्रेस विधायक हरीश धामी की पहल पर हिमनगरी में महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के बड़े नेता हरीश रावत ने भी शिरकत की थी। ऐसे में कार्यक्रम स्थल में गोली चलना चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं सहित शिल्पकार संघ ने इसकी निंदा करते हुए उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग रखी। तो वहीं गोली लगने से घायल रमेश राम ने बताया कि घटना के समय वह जनरेटर बन्द करने गया हुआ था। अचानक गोली आ कर उनके दाहिने बाजू में लगी। अंधेरा होने के कारण वो ये नहीं देख पाए कि गोली किसने चलाई।

ये भी पढे़: टिहरी की जिलाधिकारी ने जनता दर्शन कार्यक्रम में शिकायत कर्ताओं की फरियादें सुनी।

 कांग्रेस द्वारा आयोजित कराया गया महोत्सव
कांग्रेस द्वारा आयोजित कराया गया महोत्सव

पुलिस द्वारा घायल रमेश राम के बयान को दर्ज कर लिया गया है, साथ ही जांच भी शुरू कर दी गई है।

https://devbhoominews.com Follow us on Facebook at https://www.facebook.com/devbhoominew…. Don’t forget to subscribe to our channel https://www.youtube.com/devbhoominews