बाजपुर चीनी मिल में नियुक्ति की मांग को लेकर आज से भूख हड़ताल शुरू

0
137

बाजपुर चीनी मिल में नियुक्ति की मांग को लेकर चीनी मिल के मृतक आश्रितों ने भगत सिंह चौक पर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। इस दौरान चीनी मिल के मृतक आश्रितों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार से जल्द मांग पूरी किए जाने की मांग की। बता दें कि बाजपुर चीनी मिल के मृतक आश्रित नियुक्ति की मांग को लेकर बीते 25 दिनों तक चीनी मिल गेट के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा चीनी मिल के मृतक आश्रितों की मांग को नहीं पूरा किए जाने से आक्रोशित चीनी मिल के 5 मृतक आश्रितों ने भगत सिंह चौक पर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। इस दौरान चीनी मिल के मृतक आश्रित शानू कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री से वार्ता करने के बाद भी चीनी मिल के मृतक आश्रितों को नियुक्ति नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि जब तक मृतक आश्रितों के शरीर में जान है तब तक भूख हड़ताल की जाएगी।

https://devbhoominews.com Follow us on Facebook at https://www.facebook.com/devbhoominew…. Don’t forget to subscribe to our channel https://www.youtube.com/devbhoominews