Home Crime यहां युवती के शव को जलता देख ग्रामीणों के उड़ गए होश,...

यहां युवती के शव को जलता देख ग्रामीणों के उड़ गए होश, फैली सनसनी और हड़कंप

0

पिथौरागढ़, ब्यूरो। उत्तराखंड के सीमांत पिथौरागढ़ जिले में आज सुबह-सुबह एक करीब 20 से 25 साल की युवती का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह तड़के दूध लेने जा रहे कुछ ग्रामीणों ने देखा कि बारिश के बाद भी किसी चीज पर आग से धुआं उठ रहा है। लोगों ने नजदीक जाकर देखा तो एक युवती के शव से धुआं उठ रहा है। युवती का अधजला शव दिखा तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस आस-पास के लोगों से पूछताछ कर युवती की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। युवती का अधजला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैली है।

यहां युवती के शव को जलता देख ग्रामीणों के उड़ गए होश, फैली सनसनी और हड़कंप

बता दें कि आज गुरुवार सुबह सीमांत पिथौरागढ़ जनपद मुख्यालय के नजदीक गांव चैसर के कुड़ीताल में एक युवती का अधजला शव मिलने से हड़कंप और सनसनी फैल गई। युवती का अधजला शव मिलने की सूचना के बाद पिथौरागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पिथौरागढ़ थाना के कोतवाल एमसी पांडेय ने बताया पुलिस मृत महिला के बारे में जानकारी जुटा रही है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि गुरुवार सुबह गांव के कुछ लोग दूध देने के लिए जा रहे थे। तभी उन्हें किसी चीज से धुआं उठता दिखा। जब नजदीक जाकर देखा तो युवती का शव जल रहा था। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाली पिथौरागढ़ से पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। महिला की हत्या कर शव की पहचान छुपाने के लिए शव जलाने की कोशिश करने का अनुमान लगाया जा रहा है। युवती की उम्र 20 से 25 वर्ष बताई जा रही है। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैली है। फिलहाल युवती की कोई शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Exit mobile version