Home Crime Breaking News: दुर्लभ प्रजाति के 9 कछुओं के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Breaking News: दुर्लभ प्रजाति के 9 कछुओं के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

0

रुद्रपुर, ब्यूरो। उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर जिले के बाजपुर से दुर्लभ प्रजाति के कछुओं के अवैध तस्करी का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस के अनुसार 9 कछुओं के साथ एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट के सामने पेश कर रही है।

Breaking News: दुर्लभ प्रजाति के 9 कछुओं के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ऊधमसिंहनगर की बाजपुर पुलिस ने सुल्तानपुर पट्टी चैकी से एक युवक को दुर्लभ प्रजाति के 9 कछुओं के साथ गिरफ्तार किया है। बता दें कि पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अवैध तस्करी पर रोक लगाने को लेकर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक दुर्लभ प्रजाति के कछुओं की तस्करी करने के लिए जा रहा है और पुलिस ने बाजार घाट के समीप एक युवक को दुर्लभ प्रजाति के 9 कछुओं के साथ गिरफ्तार कर लिया।

kachua 0001

पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम अरुण बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी को कोर्ट के सामने पेश किया जा रहा है। इस मामले में सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि अवैध तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके चलते पुलिस ने दुर्लभ प्रजाति के नौ कछुओं के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Exit mobile version