DEVBHOOMI NEWS DESK: आज केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 2023-24 के लिए सीनियर सेकेंडरी यानि कक्षा 12 की परीक्षाओं के परिणाम (CBSE Board Result 2024) घोषित हो गए हैं। इस साल 12वीं में 91.52 प्रतिशत लड़कियां पास हुई, वहीं दूसरी ओर 85.12 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं। देश भर में सबसे ज्यादा पास प्रतिशत के मामले 99.91 प्रतिशत के साथ त्रिवेंद्रम सबसे आगे है। यहां का पास प्रतिशत 99.91 है। दिल्ली वेस्ट का पास 95.64 प्रतिशत रहा।
![CBSE के 12वीं के परिणाम घोषित, 6.40 प्रतिशत ज्यादा लड़कियां पास 1 CBSE Board Result 2024](https://devbhoominews.com/wp-content/uploads/2024/05/MUSSOORIE-WINTERLINE-CARNIVAL-2023-2024-05-13T132910.974-1-300x169.png)
CBSE Board Result 2024: ऐसे देख सकते हैं रिजल्ट
CBSE बोर्ड द्वारा पूर्व में मिली जानकारी के अनुसार बोर्ड परीक्षाफल की घोषणा 20 मई 2024 के बाद होने की संभावना थी। लेकिन बोर्ड ने पूर्व घोषित तिथि से पहले ही आज यानी सोमवार 13 मई को घोषित कर दिए हैं। इसके अलावा उम्मीद जताई जा रही कि 10वीं के रिजल्ट भी आज शाम तक घोषित हो सकते हैं। रिजल्ट CBSE की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर देखा जा सकता है। CBSE के देशभर के 17 रीजन में देहरादून रीजन 11वें स्थान पर रहा है। देहरादून रीजन का परिणाम 83.83 प्रतिशत रहा है।