UKSSSC ने जारी किया भर्ती रोस्टर, इन 5300 पदों पर होगी भर्ती…

0
246
uksssc dehradun

देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। एक साल में करीब 5300 लोगों को यूकेएसएसएससी (UKSSSC) की ओर से सरकारी नौकरी मिल जाएगी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने साल भर में होने वाली भर्ती परीक्षाओं का रोस्टर जारी कर दिया है। 2022 के अंत तक करीब 5300 पदों पर आयोग परीक्षा करवाएगा। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष एस राजू ने यह परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। उन्होंने बताया कि आॅनलाइन और आॅफलाइन दोनों माध्यम से ये परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। लिखित परीक्षा के बाद इन पदों के लिए शारीरिक दक्षता, टंकण, आशुलेखन आदि एग्जाम सितंबर 2023 तक संपन्न होने का लक्ष्य रखा गया है।

यह परीक्षा कार्यक्रम रोस्टर….

माह अगस्त 2022- राजकीय सहकारी पर्यवेक्षक,सहायक विकास अधिकारी,गन्ना पर्यवेक्षक,बागान पर्यवेक्षक, अनुश्रवण सहायक व प्रयोगशाला सहायक
माह जून 2022- वाहन चालक, डिस्पेचर, विद्युत अनुदेशक, कार्यशाला अनुदेशक, डीजल मैकेनिक व मत्स्य निरीक्षक
माह सितंबर 2022- बंदीरक्षक, वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक, सहायक कृषि अधिकारी, पुलिस आरक्षी
माह अक्टूबर 2022- पुलिस निरीक्षक व अवर अभियंता
माह नवंबर 2022- अन्वेषक कम संगणक, सांख्यिकी सहायक, राजस्व उपनिरीक्षक पटवारी, लेखपाल
माह जुलाई 2022- मानचित्रकार, प्रारूपकार, सर्वेयर,वन आरक्षी, पुलिस दूरसंचार विभाग में मुख्य आरक्षी