यंग इंडिया के बोल..महंगाई-बेरोजगारी से लोग परेशान, मुद्दों से भटका रही भाजपा

0
347

देहरादून, ब्यूरो। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की मंशानुसार युवाओं की राजनीति में भागीदारी को सुनिश्चत करने के लिए भारतीय युवा कांग्रेस यंग इंडिया के बोल भाषण प्रतियोगिता (सीजन 2) 26 मार्च 2022 को राष्ट्रीय स्तर पर लांच किया गया। उत्तराखंड प्रदेश प्रवक्ता, युकां अमनदीप सिंह बतरा को देहरादून का प्रभार दिया गया है। आज 28 अप्रैल को अमनदीप सिंह बतरा ने कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में प्रेस वार्ता को संबोधित किया और कहा कि आज देश विभिन्न संकटों का सामना कर रहा है। देश में महंगाई, बेरोजगारी, गिरती अर्थव्यवस्था, चैपट होते व्यापार जन-जन की समस्या का कारण बन चुके हैं, लेकिन भाजपा सरकार सिर्फ और सिर्फ मुद्दों से भटकाने का काम कर रही है। आज अगर इस देश को बचाना है, अगर संविधान को बचाना है, आइडिया ऑफ इंडिया को बचाना है तो आम परिवारों से आने वाले युवाओं को आगे आना होगा और उनको राजनीति में मंच देने का काम भारतीय युवा कांग्रेस कर रहा है। पिछले वर्ष यंग इंडिया के बोल के माध्यम से कई युवाओं को प्रदेश प्रवक्ता बनने का मौका मिला था। ठीक उसी प्रकार हम यंग इंडिया के बोल सीजन-2 देहरादून को आज लांच कर रहे हैं। मैं देहरादून के युवाओं से यह आग्रह करता हूँ कि अगर आप भी भारतीय जनता पार्टी की जन विरोधी नीतियों से प्रताड़ित हैं। अगर आपको भी आज देश के मौजूदा हाल देखकर गुस्सा आता है तो आइए यंग इंडिया के बोल का फॉर्म भर कर इस भाषण प्रतियोगिता का हिस्सा बनिए और इस सरकार की पोल देशवासियों के समक्ष खोलिए। भारत को बचाने के संघर्ष का हिस्सा बनिये।

young india ke bol 1

इस प्रतियोगिता के लिए आप एचटीएमएल फॉर्म लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। हमारे सोशल मीडिया हैंडल में लिंक आसानी से मिल जाएगा। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, जिला प्रभारी अमनदीप सिंह बतरा, प्रदेश प्रवक्ता प्रतिमा, यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता नेहा चैहान, जिला अध्यक्ष भूपेंद्र नेगी, जिला सचिव ललित धनगर, मनोज फुलारा सह प्रभारी यंग इंडिया के बोल, अजय धीमान सहित कई लोग मौजूद रहे।