Home उत्तरकाशी यमुनोत्री हाईवे पर आए भारी-भरकम बोल्डर और पत्थर, ढाई घंटे रहा बंद;...

यमुनोत्री हाईवे पर आए भारी-भरकम बोल्डर और पत्थर, ढाई घंटे रहा बंद; ऐसे खोला

0

उत्तरकाशी (विनीत कंसवाल): यमुनोत्री हाईवे पर आज सुबह करीब 10.30 बजे भारी भरकम बोल्डर-पत्थर आ गए थे। इससे मार्ग करीब ढाई घंटे बाद खोला जा सका। हालांकि एनएच ईई ने सूचना मिलने के बाद तुरंत मामले में तत्परता और सतर्कता दिखाते हुए मशीनें मौके पर भेजी और मात्र ढाई घंटे में खोल दिया गया।

nh yamuntri

बता दें कि आज गुरुवार को किसला में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी पत्थर गिरने से यात्रा मार्ग बाधित होने पर ईई एनएच बड़कोट राजेश पन्त ने त्वरित कार्रवाई कर एक उदाहरण प्रस्तुत किया। ईई एनएच बड़कोट ने बताया कि उन्हें पूर्वाहन 10.30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर पत्थर गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही तुरन्त जेसीबी आदि मशीनों का प्रयोग करते हुए बन्द मार्ग को खोलने का कार्य किया गया। लगभग ढाई घण्टे की मसक्कत के बाद यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को सुचारू कर दिया गया। चारधाम यात्रा व्यवस्थाएं दुरुस्त बनी रहे इस के लिए जिला प्रशासन उत्तरकाशी और संबंधित सभी विभाग लगातार सतर्क होकर कार्य कर रहे हैं। तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कते न हो इसके लिए कोई भी समस्या उत्पन्न होने पर सम्बन्धित विभागों की ओर से त्वरित कार्यवाही की जा रही है।

Exit mobile version