Home उत्तरकाशी यमुनोत्री के कपाट हुए बंद, इस साल 7 लाख से ज्यादा श्रद्धालु...

यमुनोत्री के कपाट हुए बंद, इस साल 7 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे धाम

0
YAMUNOTRI DHAM LATEST NEWS

UTTARAKHAND DEVBHOOMI DESK: उत्तराखंड के चारधामों मे से एक यमुनोत्री धाम के कपाट आज यानि बुद्धवार को सुबह 11.57 बजे विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद (YAMUNOTRI DHAM LATEST NEWS) कर दिए गए हैं। कपाट बंद होने के दौरान पूरा धाम मां गंगा के जयकारों से धाम गूंज उठा। सैकड़ों श्रद्धालु इस पावन क्षण के साक्षी बने। इसके बाद उत्सव डोली यात्रा शीतकालीन मंदिर खुसीमठ खरसाली की ओर प्रस्थान कर गई। इस दौरान सैकड़ों तीर्थयात्रियों ने कपाटबंदी से पहले मंदिर के दर्शन और पूजन कर आशीर्वाद लिया।

YAMUNOTRI DHAM LATEST NEWS
YAMUNOTRI DHAM LATEST NEWS
YAMUNOTRI DHAM LATEST NEWS:7 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे धाम 

कपाट बंद होने के बाद मां यमुना की उत्सव डोली के खरशाली गांव पहुंचते ही वहां पर स्थानीय लोगों द्वारा मां यमुना का स्वागत भव्य रूप से किया जाएगा। बता दें कि इस साल चारधाम यात्रा को लेकर लोगों में खासा उत्साह बना रहा, इस साल यमुनोत्री धाम के दर्शन करने के लिए 735,040 श्रद्धालु पहुंचे।(YAMUNOTRI DHAM LATEST NEWS)

ये भी पढिए-

RAJAJI NATIONAL PARK TIGER RESERVE

राजाजी नेशनल पार्क की चीला मोतीचुर रेंज के गेट 5 महीने बाद पर्यटकों के लिए खुले

देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज 

Exit mobile version