HomeHealthWORLD HEALTH DAY 2026: क्या है 'One Health' का राज जो बदल...

WORLD HEALTH DAY 2026: क्या है ‘One Health’ का राज जो बदल देगा जीने का तरीका?

आज पूरा WORLD HEALTH DAY मना रहा है, दुनिया भर के लोगों को स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों के प्रति जागरूक करने, सरकारों, संगठनों और आम नागरिकों को याद दिलाने के लिए कि स्वास्थ्य हर इंसान का मौलिक अधिकार है, ये दिन हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन 1948 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की स्थापना हुई थी। इसकी शुरुआत 1950 से हुई और तब से यह हर साल मनाया जा रहा है। इस साल पूरी दुनिया WORLD HEALTH DAY पर “Together for health. Stand with science” के संकल्प के साथ एकजुट हो रही है।

WORLD HEALTH DAY का इतिहास और WHO की स्थापना

विश्व स्वास्थ्य दिवस की जड़ें 1948 में WHO की स्थापना से जुड़ी हैं।

  • 7 अप्रैल 1948 को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की स्थापना हुई थी।
  • इसी की याद में 1950 से हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाने लगा।
  • WORLD HEALTH DAY पर हर साल एक विशिष्ट स्वास्थ्य विषय (Theme) चुनकर दुनिया भर का ध्यान उस ओर आकर्षित किया जाता है।
WORLD HEALTH DAY
WORLD HEALTH DAY

WORLD HEALTH DAY 2026 की थीम- ‘One Health’ दृष्टिकोण

साल 2026 का WORLD HEALTH DAY, ‘One Health’ (एक स्वास्थ्य) के सिद्धांत पर आधारित है। ये हमें बताता है कि हमारा स्वास्थ्य हमारे पर्यावरण और अन्य जीवों से जुड़ा है और विज्ञान हमें सिखाता है कि हम इन चीजों से अलग रहकर  स्वस्थ नहीं रह सकते; ।

One Health के चार मुख्य स्तंभ:

  1. बीमारियों की रोकथाम और उपचार।

  2. पशुओं से होने वाली ज़ूनोटिक रोगों को इंसानों में फैलने से रोकना।

  3. सुरक्षित खाद्य आपूर्ति और ईकोसिस्टम का संतुलन बने रहे, इसके लिए पौधों के स्वास्थ्य पर ध्यान देना।

  4. स्वच्छ हवा, पानी और जलवायु स्थिरता के लिए पर्यावरणीय स्वास्थ्य को समझना।

HEALTH SCIENCE में हो रहे क्रांतिकारी बदलाव

WHO के अनुसार, पिछले दशकों में विज्ञान बहुत तरक्की की है। विज्ञान के कारण ही आज हम टीकाकरण (Vaccination), एंटीबायोटिक्स और आधुनिक तकनीक से कई असाध्य रोगों का इलाज कर पा रहे हैं। अगर हम स्वास्थ्य की बात करें तो स्वास्थ्य केवल बीमारी का न होना नहीं है, बल्कि शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से पूर्ण स्वस्थ होना है। ये सब चीजें विज्ञान की सहायता से आसान हुई है।

WORLD HEALTH DAY 2026 के प्रमुख कार्यक्रम

WORLD HEALTH DAY 2026 का केंद्र बिंदु फ्रांस का ल्योन शहर है, जहाँ WHO सदस्य देश मिलकर वैश्विक स्वास्थ्य चुनौतियों जैसे महामारी, कुपोषण, मानसिक स्वास्थ्य और सार्वभौमिक स्वास्थ्य सेवा पर बात करेंगे। यहां होने वाले International One Health Summit में राष्ट्राध्यक्ष विज्ञान-आधारित नीतियों पर हस्ताक्षर करेंगे। इसके अलावा Global Forum of WHO Collaborating Centresमें 800 से अधिक संस्थान भविष्य की महामारियों से निपटने का रोडमैप तैयार करेंगे।

WORLD HEALTH DAY
WORLD HEALTH DAY

आप क्या कर सकते हैं?

WORLD HEALTH DAY 2026 की थीम के अनुसार विज्ञान के साथ खड़े होने का अर्थ है अफवाहों (Misinformation) को नकारना और तथ्यों को अपनाना। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों (जैसे WHO या स्वास्थ्य मंत्रालय) पर भरोसा करें। लोगों में जागरूकता फैलाएं, पर्यावरण का सम्मान करें और ‘One Health’ को ध्यान में रखते हुए अपने आस-पास के ईकोसिस्टम की रक्षा करें।

READ MORE:

Stay connected with Devbhoominews on Instagram, YouTube, Twitter (X), Facebook, LinkedIn, and Pinterest. Use the hashtag #DevBhoomiNews for a chance to be featured in our Stories!

For more updates on News, Business, Markets, Auto, Cars & Bikes, Technology, Education, Study & Exams, Sports (including live scores), entertainment (movies & TV), Lifestyle, Living, Astrology (Rashifal), Reviews, and Guides, keep visiting our blog. Also, don’t forget to read our previous article at iPhone 18 Pro Leaks: Apple’s Biggest Design Shift Yet Could Redefine the iPhone 👉 Join our WhatsApp Community for daily updates and trending news.

DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is a news writer with 1–2 years of experience. He covers multiple categories and focuses on delivering accurate, timely, and easy-to-understand news content.
RELATED ARTICLES

Most Popular