HomeLatest Newsभारत न्यूज़ीलैंड मैच में आखिर क्यों कोहली ने की अक्षर पटेल के...

भारत न्यूज़ीलैंड मैच में आखिर क्यों कोहली ने की अक्षर पटेल के पैर छूने की कोशिश?

VIRAT KOHLI VIRAL VIDEO: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपने खेल के साथ-साथ मस्तीभरे अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। मैदान पर उनकी हरकतें फैंस को खूब पसंद आती हैं। कभी वह टीम के साथियों की नकल उतारते हैं तो कभी किसी मजाक पर जोरदार ठहाके लगाते हैं। रविवार को दुबई में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आखिरी लीग मुकाबले के दौरान भी कुछ ऐसा हुआ, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया।

VIRAT KOHLI VIRAL VIDEO
VIRAT KOHLI VIRAL VIDEO

VIRAT KOHLI VIRAL VIDEO: मैदान में क्या हुआ?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए इस मैच में विराट कोहली ने अपने साथी खिलाड़ी अक्षर पटेल के पैर छूने की कोशिश की। दरअसल, अक्षर ने 41वें ओवर में न्यूजीलैंड के टॉप स्कोरर केन विलियमसन को स्टंप आउट कराया था। उनकी इस शानदार गेंदबाजी से खुश होकर कोहली ने मजाकिया अंदाज में उनके पैर छूने का नाटक किया। यह देख अक्षर खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने कोहली को मजाक में उठाकर गले लगा लिया। इस दौरान बाकी खिलाड़ी भी वहां आ गए और सभी हंसी-मजाक करने लगे।

VIRAT KOHLI VIRAL VIDEO
VIRAT KOHLI VIRAL VIDEO

यह मजेदार घटना तब हुई जब केन विलियमसन बड़े शॉट खेलने के चक्कर में क्रीज से काफी आगे निकल आए, लेकिन अक्षर की गेंद को मिस कर बैठे। विकेटकीपर केएल राहुल ने फुर्ती दिखाते हुए स्टंप्स बिखेर दिए। यह विकेट भारत के लिए गेम-चेंजर साबित हुआ और न्यूजीलैंड की पूरी टीम 45.3 ओवर में 205 रन पर सिमट गई। भारतीय टीम ने इस जीत के साथ ग्रुप-ए में अपने तीनों मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली, जहां मंगलवार को उसका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा।

ये भी पढिए-

CHAMPIONS TROPHY 2025
CHAMPIONS TROPHY 2025

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 सेमीफाइनल की जंग तेज, जानिए कौन किससे भिड़ सकता है?

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular