Viral Sensation सहदेव दिर्दो का एक्सीडेंट के बाद आया नया गाना

0
330

दिल्ली ब्यूरो। वायरल सेनसेशन के बादशाह कहे जाने वाले सहदेव दिर्दो कुछ दिनों पहले एक सड़क हादसे का शिकार हुए थे। इस हादसे में सहदेव को काफी चोटें आई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में

YOU MAY ALSO LIKE

भर्ती कराया गया। फिलहाल सहदेव अब पूरी तरह ठीक हो गए हैं और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा – शब्द काफी नहीं होंगे। आप सभी का प्रार्थनाओं और दुआओं के लिए शुक्रिया। दिल से डॉक्टर देवेंद्र नाइक सर का धन्यवाद। मैं अब पूरी तरह से ठीक हो गया हूं।

इ,इसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम में एक और वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वे एक गाना गा रहें हैं। इस गाने के बोल कुछ इस प्रकार हैं- वेले वेले हो गए थे जो, बिजी-बिजी हो गए हैं वो…

सहदेव दिर्दो लोगों की नजर में तब आए जब उन्होंने ‘जाने मेरी जानेमन’ गाना गया। ये गाना इस प्रकार गाया कि यह बड़ी तेजी से वायरल होने लगा और सभी की जुबान पर चढ़ गया। बता दें कि सहदेव के स्कूल टीचर ने साल 2019 में उनकी कक्षा में बसपन का प्यार गाना गाते हुए उनका एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। नीले रंग की शर्ट पहने, सहदेव सीधे कैमरे में देखते हुए गाना गाते हैं। यह वीडियो जब वायरल हुआ तो छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सहदेव को माला पहनाकर सम्मानित किया था। फिर इसके बाद तो सहदेव वायरल सेनसेशन ही बन गए।

Follow us on our Facebook Page Here and Don’t forget to subscribe to our Youtube channel Here