HomeLatest Newsउत्तराखंड में ठंड ने दी दस्तक, पहाड़ों की चोटियां सफेद बर्फ से...

उत्तराखंड में ठंड ने दी दस्तक, पहाड़ों की चोटियां सफेद बर्फ से ढकीं, मैदान में बारिश ने बढ़ाई कंपकंपी

UTTARAKHAND WINTER: उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम ने इस बार उम्मीद से पहले करवट ले ली है। राज्य के चारों धाम बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में सोमवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई, जिससे चारों धामों की चोटियां बर्फ की मोटी चादर से ढक गईं। यह बर्फबारी पिछले 40 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ने वाली मानी जा रही है, क्योंकि अक्टूबर के पहले हफ्ते में इतनी जल्दी हिमपात होना बेहद दुर्लभ है। मौसम विभाग के अनुसार, यह बर्फबारी पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हुई है, जिसने पूरे हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित किया है। राज्य के निचले इलाकों में लगातार हो रही बारिश ने ठंड को और बढ़ा दिया है।

UTTARAKHAND WINTER
UTTARAKHAND WINTER

UTTARAKHAND WINTER: ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की चेतावनी

चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की चेतावनी दी गई है। तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। बद्रीनाथ धाम में 6 अक्टूबर को हुई बर्फबारी ने 1984-85 के बाद का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने बताया कि उन्होंने अपनी 44 वर्षों की सेवा में इतनी जल्दी बर्फबारी पहले कभी नहीं देखी। धाम की चोटियां और आसपास की पहाड़ियां पूरी तरह सफेद बर्फ से लकदक हो गई हैं।

UTTARAKHAND WINTER
UTTARAKHAND WINTER

तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है, लेकिन इसके बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था ठंडी नहीं पड़ी। बड़ी संख्या में भक्त भगवान बद्री विशाल के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।  गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के ऊंचे इलाकों में भी हल्की से मध्यम बर्फबारी दर्ज की गई। हालांकि इससे कुछ समय के लिए यात्रा मार्ग प्रभावित हुआ, लेकिन बर्फबारी ने सैलानियों के चेहरों पर मुस्कान ला दी। इसके अलावा, हेमकुंड साहिब, औली, माणा और नीति घाटी जैसे क्षेत्रों में भी हिमपात दर्ज किया गया है।

UTTARAKHAND WINTER
UTTARAKHAND WINTER

मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की यह सक्रियता अगले 24 घंटे तक जारी रह सकती है, जिससे और अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी संभव है। वहीं निचले इलाकों में लगातार बारिश ने ठंड को और तीव्र कर दिया है। प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम के अचानक बदले मिजाज से यात्रियों और स्थानीय लोगों को सावधानी बरतने की अपील की गई है। प्रशासन ने चारधाम मार्गों पर यातायात की स्थिति पर निगरानी बढ़ा दी है, और मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए आवश्यक सेवाओं को तैयार रखा गया है।

ये भी पढ़िए-

COUGH SYRUP
COUGH SYRUP

उत्तराखंड में संदिग्ध कफ सिरप पर बड़ी कार्रवाई, पूरे राज्य में छापेमारी अभियान तेज

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular