HomeLatest Newsउत्तराखंड में मौसम के बदले तेवर, 3 दिनों तक बारिश, ओलावृष्टि और...

उत्तराखंड में मौसम के बदले तेवर, 3 दिनों तक बारिश, ओलावृष्टि और आंधी-तूफान की संभावना

UTTARAKHAND WEATHER UPDATE: उत्तराखंड में मौसम ने करवट ली है, मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तराखंड में अगले तीन दिनों तक मौसम अस्थिर बना रहेगा। पहाड़ी इलाकों में ठंड में इजाफा हो सकता है जबकि मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश और ओले गिरने की घटनाएं हो सकती हैं, इस दौरान पर्वतीय जिलों से लेकर मैदानी इलाकों तक मौसम खराब रहेगा और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

UTTARAKHAND WEATHER UPDATE
UTTARAKHAND WEATHER UPDATE

UTTARAKHAND WEATHER UPDATE: 3 का ऑरेंज अलर्ट 

अगले तीन दिन यानी 18, 19 और 20 अप्रैल तक पूरे राज्य में तेज बारिश, ओलावृष्टि और आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) ने इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। बारिश और ओलावृष्टि के कारण पर्वतीय जिलों में तापमान 5 से 7 डिग्री तक गिर सकता है, जिससे ठंड का असर बढ़ जाएगा। मैदानी क्षेत्रों में भी तापमान में गिरावट आने से गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

UTTARAKHAND WEATHER UPDATE
UTTARAKHAND WEATHER UPDATE

18 अप्रैल को देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, नैनीताल और हरिद्वार जैसे जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की भी संभावना है, जहां 64.5 से 115.5 मिमी तक वर्षा दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।  पर्वतीय जिलों में ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है, जिसके चलते मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मैदानी जिलों में जैसे हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी तेज हवाओं के साथ बारिश के कारण तापमान में गिरावट आ सकती है।

UTTARAKHAND WEATHER UPDATE
UTTARAKHAND WEATHER UPDATE

19 अप्रैल को बारिश का प्रभाव और अधिक बढ़ जाएगा और उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने का खतरा रहेगा। 20 अप्रैल को भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा लेकिन बारिश की तीव्रता थोड़ी कम हो सकती है। हालांकि, प्रशासन ने सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे 18 से 20 अप्रैल तक पूरी तरह सतर्क रहें और जरूरी तैयारियां करें।

ये भी पढ़िए-

CM DHAMI
CM DHAMI

CM DHAMI ने पुलिस अधिकारियों संग की मैराथन बैठक, घुसपैठियों और साइबर अपराध पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular