HomeLatest Newsउत्तराखंड में मानसून विदाई के बाद बढ़ी गर्मी, अगले सात दिन तक...

उत्तराखंड में मानसून विदाई के बाद बढ़ी गर्मी, अगले सात दिन तक ऐसा रहेगा मौसम

UTTARAKHAND WEATHER FORECAST: उत्तराखंड से मानसून की विदाई के बाद एक ओर जहां लोगों ने राहत की सांस ली थी, वहीं अब मौसम ने करवट बदल ली है। पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। राजधानी दून सहित प्रदेश के कई हिस्सों में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक पहुंच गया है। रविवार को दून का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। यही हाल पूरे प्रदेश में देखने को मिला। दिन में तेज धूप और उड़ती धूल से राहगीरों व दोपहिया चालकों की परेशानी भी बढ़ गई है।

UTTARAKHAND WEATHER FORECAST
UTTARAKHAND WEATHER FORECAST

UTTARAKHAND WEATHER FORECAST: अगले सात दिन तक ऐसा रहेगा मौसम

इस बीच मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने अगले सात दिनों का पूर्वानुमान भी जारी किया है। विभाग के अनुसार 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि अन्य पर्वतीय हिस्सों में भी हल्की वर्षा के आसार हैं। मैदानी जिलों हरिद्वार और उधम सिंह नगर में इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा। 2 और 3 अक्टूबर को पर्वतीय जिलों और उधम सिंह नगर में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, जबकि हरिद्वार में शुष्क मौसम की संभावना है।

UTTARAKHAND WEATHER FORECAST
UTTARAKHAND WEATHER FORECAST

4 अक्टूबर को गढ़वाल क्षेत्र के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, वहीं कुमाऊं क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। 5 अक्टूबर को भी गढ़वाल क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की बारिश और कुमाऊं क्षेत्र में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। कुल मिलाकर, उत्तराखंड में पहाड़ों पर रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहेगा जबकि मैदानी जिलों में फिलहाल चटक धूप और उमस भरी गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और यात्रा से पहले मौसम की जानकारी लेने की सलाह दी है।

ये भी पढ़िए-

UTTARAKHAND MONSOON 2025
UTTARAKHAND MONSOON 2025

सामान्य से अधिक बारिश के साथ उत्तराखंड से विदा हुआ मानसून

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES

Most Popular