HomeLatest Newsउत्तराखंड में मौसम बदले तेवर, इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज...

उत्तराखंड में मौसम बदले तेवर, इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

UTTARAKHAND WEATHER: उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। प्रदेशभर में तेज बारिश, ओलावृष्टि और झोंकेदार हवाओं का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, उधम सिंह नगर और चंपावत जिलों में बारिश और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने पहले ही 10 और 11 अप्रैल को पूरे प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी थी, जिसके बाद गुरुवार शाम से ही मौसम का मिजाज बिगड़ गया।

UTTARAKHAND WEATHER
UTTARAKHAND WEATHER

UTTARAKHAND WEATHER: इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिलों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली के साथ बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में हवाओं की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। वहीं हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी और उधम सिंह नगर में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों में भी बिजली गरजने और ओलावृष्टि के साथ बारिश की संभावना है। राजधानी देहरादून में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश, ओलावृष्टि और बिजली चमकने की संभावना है।

UTTARAKHAND WEATHER TODAY
UTTARAKHAND WEATHER TODAY

गुरुवार की शाम से ही देहरादून और उसके आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिससे एक ओर जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर फसलों और बागवानी को भारी नुकसान पहुंचा है। मसूरी में बारिश और ओलावृष्टि के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट क्षेत्र में सड़क निर्माण के दौरान जेसीबी पर भारी मलबा और कई स्थानों पर लैंडस्लाइड होने से सड़कें बंद हो गई। चमोली जिले के बद्रीनाथ धाम और उसके आसपास की ऊंची पहाड़ियों पर ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है।

ये भी पढिए-

BADRINATH KEDARNATH ONLINE POOJA

बदरी-केदार की विशेष पूजा और आरती की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, ये हैं तय किये गए शुल्क

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular