HomeLatest Newsसीएम धामी ने रामनगर में जन-वन महोत्सव का किया शुभारंभ, कहा- वन्य...

सीएम धामी ने रामनगर में जन-वन महोत्सव का किया शुभारंभ, कहा- वन्य जीवों का संरक्षण देवभूमि की संस्कृति का हिस्सा है

UTTARAKHAND VAN MAHOTSAV:  उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर के नगर वन परिसर में राज्य स्तरीय जन-वन महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वन्य जीवों का संरक्षण देवभूमि की संस्कृति का अभिन्न अंग है और प्रकृति का संरक्षण हमारे संस्कारों में रचा-बसा है। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने मानव और प्रकृति के सह-अस्तित्व की जो विचारधारा दी थी, वही आज भी हमारी जीवनशैली का आधार है।

UTTARAKHAND VAN MAHOTSAV
UTTARAKHAND VAN MAHOTSAV

UTTARAKHAND VAN MAHOTSAV:वन्य जीवों का संरक्षण देवभूमि की संस्कृति का हिस्सा है

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जन-वन महोत्सव जनता और जंगलों के बीच के अटूट रिश्ते का प्रतीक है। यह हमें यह संदेश देता है कि विकास तभी सार्थक है जब पारिस्थितिकी और आर्थिकी के बीच संतुलन बना रहे। उन्होंने वर्ष 1973 में चमोली जिले में हुए चिपको आंदोलन का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड की महिलाओं ने पेड़ों से लिपटकर पर्यावरण संरक्षण का जो संदेश दिया, उसने विश्वभर में नई दिशा दी। उन्होंने इसे महिला सशक्तिकरण, सत्याग्रह और पर्यावरण प्रेम का प्रतीक बताया।

UTTARAKHAND VAN MAHOTSAV
UTTARAKHAND VAN MAHOTSAV

मुख्यमंत्री ने इस दौरान ग्राम लेती-चोपड़ा को नए राजस्व ग्राम के रूप में विकसित कर पानी, बिजली, शिक्षा, सड़क व स्वास्थ्य की मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराए जाने, ग्राम भलौन में सिंचाई व पेयजल ट्यूबवेल की स्थापना, तुमड़िया रोड को मालधन से जोड़े जाने तथा पर्यटन सत्र 2025-26 में महिला जिप्सी चालकों के विशेष प्रशिक्षण के बाद शेष पंजीकरण पूर्ण किए जाने, नगर वन में लाइट एंड साउंड शो शीघ्र प्रारंभ किए जाने और रामनगर में सामुदायिक सोवेनियर शॉप का निर्माण कर स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन दिये जाने की घोषणा की।

UTTARAKHAND VAN MAHOTSAV
UTTARAKHAND VAN MAHOTSAV

मुख्यमंत्री ने वन विभाग के विभिन्न प्रभागों और महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधा भी रोपा। कार्यक्रम में विधायक दीवान सिंह बिष्ट, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. समीर सिन्हा, मुख्य वन संरक्षक (कुमाऊँ) डॉ. तेजस्विनी पाटिल, नगर पालिका अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम, क्षेत्र पंचायत प्रमुख मंजू नेगी, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विद्यार्थी और नागरिक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़िए-

UTTARAKHAND EX SERVICEMEN CONFERENCE
UTTARAKHAND EX SERVICEMEN CONFERENCE

हल्द्वानी में पूर्व सैनिक सम्मेलन, सैनिक कल्याण विभाग का होगा पुनर्गठन, सीएम धामी ने की कई बड़ी घोषणाएं

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular