HomeLatest Newsगैरसैंण में रजत जयंती समारोह का भव्य आयोजन, मुख्यमंत्री ने विकास योजनाओं...

गैरसैंण में रजत जयंती समारोह का भव्य आयोजन, मुख्यमंत्री ने विकास योजनाओं की सौगात दी

UTTARAKHAND SILVER JUBILEE: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। विधानसभा परिसर में आयोजित इस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और राज्य आंदोलनकारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने गैरसैंण और आसपास के क्षेत्रों को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने के लिए मास्टर प्लान की डीपीआर तैयार करने और शीघ्र कार्य आरंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने चौखुटिया, ज्योतिर्मठ और घनसाली को उड़ान योजना से जोड़ने की भी घोषणा की।

UTTARAKHAND SILVER JUBILEE
UTTARAKHAND SILVER JUBILEE

UTTARAKHAND SILVER JUBILEE: विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जनपद की ₹142.25 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें ₹43.63 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण तथा ₹98.62 करोड़ की 33 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। उन्होंने खेल, शिक्षा, कृषि और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले नागरिकों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर आईटीबीपी, आईआरबी, नागरिक पुलिस, होमगार्ड, महिला आरक्षी, फायर सर्विस और एनसीसी महिला दस्ते ने 46वीं वाहिनी पीएसी के बैंड की धुन पर भव्य रैतिक परेड का प्रदर्शन किया, जिसने समारोह को और भी आकर्षक बना दिया।

UTTARAKHAND SILVER JUBILEE
UTTARAKHAND SILVER JUBILEE

मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को उत्तराखंड स्थापना दिवस की रजत जयंती की बधाई दी और देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों तथा राज्य आंदोलन में अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के रजत जयंती मुख्य समारोह में शामिल होकर राज्य का गौरव बढ़ाया है। साथ ही प्रधानमंत्री ने राज्य को ₹8,200 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी और आने वाले वर्षों के लिए विकास के लक्ष्य निर्धारित किए हैं।

UTTARAKHAND SILVER JUBILEE
UTTARAKHAND SILVER JUBILEE

कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे उपस्थित

समारोह में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, विधायक अनिल नौटियाल, भूपाल राम टम्टा, भरत सिंह चौधरी, प्रमोद नैनवाल, सुरेश गड़िया, प्रदीप बत्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, दायित्वधारी रामचंद्र गौड़, हरक सिंह नेगी, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, नगर पालिका अध्यक्ष गणेश शाह, ब्लॉक प्रमुख दुर्गा देवी, ग्राम प्रधान प्रियंका नेगी, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, भाजपा महामंत्री अरुण मैठाणी, विनोद कनवासी, जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़िए-

CHAMOLI ACCIDENT
CHAMOLI ACCIDENT

चमोली में 300 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, हादसे मेंएक की मौत दो घायल

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular