HomeLatest Newsउत्तराखंड की रजत जयंती पर देहरादून में रैतिक परेड का आयोजन, सीएम...

उत्तराखंड की रजत जयंती पर देहरादून में रैतिक परेड का आयोजन, सीएम धामी और राज्यपाल ने किया निरीक्षण

UTTARAKHAND SILVER JUBILEE: उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर आज देहरादून पुलिस लाइन में रैतिक परेड का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने परेड का निरीक्षण किया और राज्य की 25 वर्ष की उपलब्धियों पर गर्व जताया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आंदोलनकारियों और सभी जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस जवानों, शिक्षकों और नागरिकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि पिछले 25 वर्षों में उत्तराखंड ने अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए एक सशक्त राज्य के रूप में अपनी पहचान बनाई है।

UTTARAKHAND SILVER JUBILEE
UTTARAKHAND SILVER JUBILEE

उन्होंने कहा कि राज्य की चारधाम यात्रा, कांवड़ यात्रा और कुंभ जैसे आयोजनों में पुलिस ने अनुकरणीय सेवा भाव का प्रदर्शन किया है। सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस ने महिला अपराधों के निराकरण में राष्ट्रीय औसत से दोगुनी सफलता हासिल की है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, महिला अपराधों के मामलों के निस्तारण में उत्तराखंड देश में पांचवें स्थान पर है। साथ ही नीति आयोग द्वारा जारी 2023-24 के सतत विकास लक्ष्यों के इंडेक्स में राज्य को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

UTTARAKHAND SILVER JUBILEE
UTTARAKHAND SILVER JUBILEE

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस ने आधुनिक पुलिस बल के रूप में अपनी पहचान बनाई है। साइबर अपराधों से निपटने के लिए साइबर कमांडो तैयार किए गए हैं और सामुदायिक पुलिसिंग से जनता के साथ सहयोग का मजबूत सेतु तैयार हुआ है। उन्होंने कहा कि 25 वर्षों की यात्रा में राज्य चारधाम से आगे बढ़कर वैश्विक वेलनेस, योग और वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित हुआ है। राज्यपाल ने मातृशक्ति की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि जल, जंगल और पहाड़ के संरक्षण में महिलाओं का योगदान उल्लेखनीय रहा है।

UTTARAKHAND SILVER JUBILEE
UTTARAKHAND SILVER JUBILEE

UTTARAKHAND SILVER JUBILEE:  सीएम धामी ने की कई घोषणाएं

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कई नई योजनाओं और नीतियों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य में साइबर अपराधों पर रोक लगाने के लिए साइबर कोऑर्डिनेशन सेंटर की स्थापना की जाएगी। ड्रग्स फ्री देवभूमि के लक्ष्य को पूरा करने के लिए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का विस्तार किया जाएगा। राजकीय विद्यालयों में प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत भोजन माताओं के लिए कल्याण कोष बनाया जाएगा ताकि उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त किया जा सके। मुख्यमंत्री ने बताया कि फार्म फेंसिंग पॉलिसी के माध्यम से जंगली जानवरों और आवारा पशुओं से कृषि एवं उद्यान फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

UTTARAKHAND SILVER JUBILEE
UTTARAKHAND SILVER JUBILEE

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए विशेष संवर्धन योजना लागू की जाएगी। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए ऑनलाइन स्किल कोर्स उपलब्ध कराए जाएंगे और सिविल सेवा, बैंकिंग, नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ऑनलाइन कोचिंग की व्यवस्था भी की जाएगी। मुख्यमंत्री धामी ने यह भी घोषणा की कि केदारखंड मंदिर माला मिशन का विकास मानसखंड मंदिर माला मिशन की तर्ज पर किया जाएगा, जबकि रुद्रप्रयाग जनपद को आदर्श जिले के रूप में विकसित किया जाएगा।

ये भी पढ़िए-

SUPREME COURT ON STRAY DOGS
SUPREME COURT ON STRAY DOGS

सुप्रीम कोर्ट का सख्त निर्देश, स्कूलों-अस्पतालों और सार्वजनिक स्थलों से हटाए जाए आवारा कुत्ते, नसबंदी कर रखे जाएं शेल्टर में

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES

Most Popular