HomeLatest Newsउत्तराखंड में जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के लिए मतदान आज,...

उत्तराखंड में जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के लिए मतदान आज, शाम तक आएंगे नतीजे

UTTARAKHAND PANCHAYAT ELECTIONS: उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। आज, 14 अगस्त 2025 को प्रदेश के 12 जिलों (हरिद्वार को छोड़कर) में जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए मतदान सुबह 10 बजे से शुरू हो गया। यह मतदान दोपहर 3 बजे तक चलेगा और इसके तुरंत बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी। अधिकारियों का कहना है कि नतीजे आज शाम या देर रात तक घोषित कर दिए जाएंगे।

UTTARAKHAND PANCHAYAT ELECTION
UTTARAKHAND PANCHAYAT ELECTION

UTTARAKHAND PANCHAYAT ELECTIONS: 7 जिला पंचायत अध्यक्ष और 73 ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए वोट डाले जा रहे

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, आज 7 जिला पंचायत अध्यक्ष और 73 ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। कुल 12 जिला पंचायत अध्यक्ष पदों में से 5 पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पहले ही निर्विरोध जीत दर्ज कर चुकी है। इनमें उत्तरकाशी से रमेश चौहान, चंपावत से आनंद सिंह अधिकारी, पिथौरागढ़ से जितेंद्र प्रसाद, उधम सिंह नगर से अजय मौर्या और टिहरी गढ़वाल से इशना सजवाण शामिल हैं। इसके अलावा 84 ब्लॉक प्रमुख पदों में से 17 पर भी बीजेपी निर्विरोध विजेता बनी है।

UTTARAKHAND PANCHAYAT ELECTION 2025
UTTARAKHAND PANCHAYAT ELECTION 2025

मतदान और मतगणना की प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चमोली जिले में मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।  बता दें कि  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का पहला चरण 24 जुलाई को और दूसरा चरण 28 जुलाई को हुआ था। 31 जुलाई को मतगणना पूरी की गई थी। आज का मतदान जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख और कनिष्ठ उप प्रमुख के पदों के लिए हो रहा है। इन पदों के लिए नामांकन 11 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक भरे गए थे और नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 12 अगस्त थी।

ये भी पढ़िए-

DHARALI RESCUE OPERATION
DHARALI RESCUE OPERATION

धराली में युद्धस्तर पर राहत-बचाव कार्य, सेना से लेकर SDRF सभी मोर्चे पर सक्रिय

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular