HomeLatest Newsउत्तराखंड में दो चरणों में होंगे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, राज्य निर्वाचन आयोग...

उत्तराखंड में दो चरणों में होंगे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी की विस्तृत सूची

UTTARAKHAND PANCHAYAT ELECTION 2025: उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 की औपचारिक प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा शुरू कर दी गई है। इस बार प्रदेश के 12 जिलों में पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे। निर्वाचन कार्यक्रम को विकास खंडवार चक्रों में विभाजित किया गया है, जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों को पहले और दूसरे चक्र में शामिल किया गया है।

प्रदेश के 12 जिलों में दो चरणों में पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। पूरे राज्य में कुल 89 विकासखंडों और 7499 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा, जिसमें कुल 66,418 प्रतिनिधि चुने जाएंगे। इन पदों में से 5587 ग्राम पंचायत सदस्य, 7499 ग्राम प्रधान, 2974 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 358 जिला पंचायत सदस्य हैं। राज्य में 8276 मतदान केंद्र और 10,529 मतदान स्थल बनाए गए हैं। पंचायत चुनाव की प्रक्रिया 24 जून 2025 से शुरू हो जाएगी। चुनाव दो चरणों में संपन्न कराए जाएंगे, जिसमें पहले चरण का मतदान 10 जुलाई को और दूसरे चरण का मतदान 15 जुलाई को कराया जाएगा। मतगणना एक साथ 19 जुलाई को की जाएगी।

UTTARAKHAND PANCHAYAT ELECTION 2025
UTTARAKHAND PANCHAYAT ELECTION 2025

UTTARAKHAND PANCHAYAT ELECTION 2025 का प्रथम चरण

प्रथम चक्र में ताकुला, धौलादेवी, ताड़ीखेत, भैंसियाछाना, लमगड़ा, चौखुटिया, खटीमा, सितारगंज, गदरपुर, बाजपुर, लोहाघाट, पाटी, धारचूला, डीडीहाट, मुनस्यारी, कनालीछीना, बेतालघाट, ओखलकांडा, रामगढ़, धारी, बागेश्वर, रुखु, कपकोट, मोरी, पुरोला, नौगांव, देवाल, थराली, जोशीमठ, नारायणबगड़, जौनपुर, प्रतापनगर, जखणीधार, थौलधार, मिलनखाल, चकराता, कालसी, विकासनगर, खिर्सू, पाबौ, द्वारीखाल, नैनीडांडा, बीरोंखाल, रिखणीखाल, एकेश्वर, पोखड़ा, ऊखीमठ, जखोली और अगस्त्यमुनि शामिल हैं।

UTTARAKHAND PANCHAYAT ELECTION 2025
UTTARAKHAND PANCHAYAT ELECTION 2025

प्रथम चक्र के लिए नामांकन 25 जून से 28 जून 2025 तक सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक लिए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 29 जून से 1 जुलाई के बीच होगी। प्रत्याशी 2 जुलाई को सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक नाम वापस ले सकते हैं। इसके बाद 3 जुलाई को चुनाव चिन्हों का आवंटन और प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। मतदान 10 जुलाई को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा और मतगणना 19 जुलाई को की जाएगी।(UTTARAKHAND PANCHAYAT ELECTION 2025)

UTTARAKHAND PANCHAYAT ELECTION 2025
UTTARAKHAND PANCHAYAT ELECTION 2025

दूसरा चरण

द्वितीय चक्र में अल्मोड़ा जिले के स्याल्दे, भिकियासैंण, सल्ट, हवालीबगड़ और द्वाराहाट, ऊधमसिंहनगर के रुद्रपुर, काशीपुर और जसपुर, चंपावत के चंपावत और बाराकोट, पिथौरागढ़ के विन, मुनाकोट, बेरीनाग और गंगोलीहाट, नैनीताल के हल्द्वानी, रामनगर, भीमताल और कोटाबाग, उत्तरकाशी के डुंडा, भटवाड़ी और चिन्यालीसौड़, चमोली के पोखरी, कर्णप्रयाग, दशोली, नंदानगर, कपकोट्यम और गैरसैंण, टिहरी गढ़वाल के चंबा, नरेंद्रनगर और जाखणीधार, देहरादून के डोईवाला, रायपुर और सहस्रधारा, तथा पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर, जयहरीखाल, दुगड्डा, हरिद्वार, पौड़ी, कोट और कल्जीखाल विकास खंड हैं।

दोनों दिन मतदान और मतगणना सुबह 8 बजे से कार्य समाप्ति तक कराई जाएगी। इसके साथ ही आयोग ने निर्देश दिया है कि सभी जिलों के जिला मजिस्ट्रेट और जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) 23 जून 2025 तक अपने-अपने जिले की ग्राम पंचायतों के सदस्यों, ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों तथा जिला पंचायत सदस्यों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों का पूरा विवरण प्रस्तुत करें।

ये भी पढिए-

INTERNATIONAL YOGA DAY
INTERNATIONAL YOGA DAY

देवभूमि बनी योगभूमि, देहरादून में राष्ट्रपति और गैरसैंण से सीएम धामी ने दिया योग का संदेश

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular