HomeLatest Newsउत्तराखंड में भारी बारिश का कहर, कई जिलों में सड़कें बंद, जनजीवन...

उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर, कई जिलों में सड़कें बंद, जनजीवन प्रभावित

UTTARAKHAND HEAVY RAIN: उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी रेड और ऑरेंज अलर्ट के बाद राज्य के कई हिस्सों में भूस्खलन, सड़क अवरोध और नदी-नालों में उफान की स्थिति बनी हुई है। लगातार खराब मौसम के कारण चारधाम यात्रा और हेमकुंड साहिब यात्रा को 5 सितंबर तक स्थगित कर दिया गया है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए 12 जिलों में 2 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का आदेश दिया गया है।

UTTARAKHAND HEAVY RAIN ALERT
UTTARAKHAND HEAVY RAIN ALERT

UTTARAKHAND HEAVY RAIN: सड़कों की स्थिति

भारी बारिश और भूस्खलन के कारण राज्य में कई सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नालूपानी, धरासू, मातली, नेताला, डबरानी, सोनगाड, हर्षिल और धराली जैसे स्थानों पर बंद पड़ा है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कल्याणी और जंगलचट्टी के पास अवरुद्ध है। केदारनाथ हाईवे पर बांसवाड़ा में लगातार बोल्डर गिरने के चलते यात्रा 5 सितंबर तक रोक दी गई है। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ में बिजली आपूर्ति ठप है और कई जगह सड़क मार्ग बाधित हैं। केदारघाटी में भारी बारिश के चलते कालीमठ घाटी में एक गौशाला ध्वस्त हो गई। रुद्रप्रयाग जिले में मुनकटिया के पास केदारनाथ हाईवे पर पत्थर गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है।

UTTARAKHAND HEAVY RAIN
UTTARAKHAND HEAVY RAIN

मौसम का पूर्वानुमान

अगले 3 घंटों में प्रदेश के जनपद अल्मोड़ा, चंपावत व नैनीताल के कुछ स्थानों पर यथा-धारी, कालाढूंगी, रामगढ़, कोटाबाग, रानीखेत, मुक्तेश्वर, जागेश्वर धाम तथा इनके आस पास के क्षेत्रों में गरज/बिजली के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही जनपद ऊधमसिंह नगर में कुछ स्थानों पर यथा किच्छा, गदरपुर, खटीमा, सितारगंज तथा इनके आस पास के क्षेत्रों में मध्यम वर्षा/गरज के साथ बिजली/तीव्र वर्षा होने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने की अपील की है। साथ ही यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे मौसम की स्थिति सामान्य होने तक यात्रा न करें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।

ये भी पढ़िये-

UTTARAKHAND HEAVY RAIN ALERT
UTTARAKHAND HEAVY RAIN ALERT

उत्तराखंड में अगले 24 घंटे भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular