HomeLatest Newsउत्तराखंड में जारी रहेगा बारिश का दौर, अगले कुछ दिन इन जिलों...

उत्तराखंड में जारी रहेगा बारिश का दौर, अगले कुछ दिन इन जिलों में अलर्ट

UTTARAKHAND HEAVY RAIN: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 11 अगस्त से 17 अगस्त 2025 तक के लिए जिलेवार अलर्ट जारी किया है, जिसमें कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक के साथ बारिश और भूस्खलन की आशंका जताई गई है।  मौसम विभाग के अनुसार 11 अगस्त को हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर और बागेश्वर जिलों के कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। बाकी जिलों में भी भारी बारिश के आसार हैं। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं।

UTTARAKHAND HEAVY RAIN
UTTARAKHAND HEAVY RAIN

UTTARAKHAND HEAVY RAIN: अगले कुछ दिन इन जिलों में अलर्ट

12 अगस्त को हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है, जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत और बागेश्वर में भारी बारिश के आसार हैं। 13 अगस्त को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है, जबकि अन्य जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है। 14 और 15 अगस्त को राज्य के अधिकतर जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है, जिसमें कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। 16 और 17 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश राज्य के अधिकांश जिलों में हो सकती है।

UTTARAKHAND HEAVY RAIN
UTTARAKHAND HEAVY RAIN

इस अवधि में लगातार भारी बारिश के कारण भूस्खलन, चट्टान गिरने, सड़कों और पुलों के बहने, निचले इलाकों में पानी भरने और नदियों के जलस्तर बढ़ने का खतरा रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करना जोखिम भरा हो सकता है। कई स्थानों पर बिजली, पानी और संचार सेवाएं बाधित हो सकती हैं। खेती-किसानी पर भी असर पड़ेगा और धान, मक्का, बाजरा, दलहन जैसी खरीफ फसलें क्षतिग्रस्त हो सकती हैं। बागवानी, बागान और सब्जी उत्पादन में नुकसान का अंदेशा है। हवाई और रेल सेवाओं पर भी असर पड़ सकता है और हेलीकॉप्टर संचालन बाधित हो सकता है।

UTTARAKHAND HEAVY RAIN
UTTARAKHAND HEAVY RAIN

प्रशासन की अपील

पर्यटक स्थलों, धार्मिक यात्राओं और चारधाम यात्रा पर जाने वालों को सावधानी बरतने और जरूरत पड़ने पर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने संवेदनशील और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी दी है। राज्य और जिला प्रशासन को अलर्ट मोड में रहने, बचाव और राहत दलों को तैयार रखने और प्रभावित इलाकों में समय पर मदद पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। यात्रियों, स्थानीय निवासियों और किसानों को मौसम के ताजा अपडेट के लिए रेडियो, टीवी और सोशल मीडिया पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़िए-

DEHRADUN HEAVY RAIN
DEHRADUN HEAVY RAIN

देहरादून में भारी बारिश का कहर, जनजीवन अस्त-व्यस्त, प्रशासन हाई अलर्ट पर

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is a news writer with 1–2 years of experience. He covers multiple categories and focuses on delivering accurate, timely, and easy-to-understand news content.
RELATED ARTICLES

Most Popular