HomeLatest Newsपहाड़ों पर सड़कों का जाल होगा मजबूत, सीएम धामी ने 167 करोड़...

पहाड़ों पर सड़कों का जाल होगा मजबूत, सीएम धामी ने 167 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी

UTTARAKHAND DEVELOPMENT PROJECTS: उत्तराखंड राज्य में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने कुल 167 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं को अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस धनराशि का उपयोग प्रदेश भर में सड़कों के सुधार, नए पुलों के निर्माण, स्कूलों के भवनों, हैलीपोर्ट निर्माण और मंदिरों के सौंदर्यीकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में किया जाएगा। सरकार द्वारा जारी की गई इस राशि से गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक के कई विधानसभा क्षेत्रों में रुके हुए काम अब तेजी से पूरे हो सकेंगे।

UTTARAKHAND DEVELOPMENT PROJECTS: हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिली सबसे बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर परियोजना को विशेष प्राथमिकता दी है। इसके तहत विश्व प्रसिद्ध हर की पैड़ी क्षेत्र के पुनरुद्धार और विकास के लिए भारी-भरकम बजट मंजूर किया गया है। हर की पैड़ी पुनरुद्धार योजना के अंतर्गत मालवीय द्वीप, सुभाष घाट, कांगड़ा घाट और रोड़ी बेलवाला घाट के विकास कार्यों के साथ-साथ वहां पुल निर्माण के लिए 70 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसके अलावा, हर की पैड़ी के उत्तरी क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए अलग से 69.34 करोड़ रुपये की योजना का अनुमोदन किया गया है।

UTTARAKHAND DEVELOPMENT PROJECTS
UTTARAKHAND DEVELOPMENT PROJECTS

पहाड़ों पर सड़कों का जाल होगा मजबूत

कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड दुगड्डा में मेरठ-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग के किलोमीटर 138 से लालपुर-कलालघाटी-नयावाद पुराना कोटद्वार हरिद्वार मोटर मार्ग के सुधारीकरण के लिए 1.28 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। नैनीताल जिले के बेतालघाट और कोटाबाग विकासखंड में नानिया विनायक मोटर मार्ग से बिडारी पोखराधार तक सड़क के पुनर्निर्माण के लिए 4 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी मिली है। गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र में पोखरी चंडिकाघाट मोटर मार्ग के निर्माण के लिए भी 5.38 करोड़ रुपये का अनुमोदन दिया गया है।

सैन्यधाम और मसूरी रोपवे की राह होगी आसान

मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुकुल में निर्माणाधीन ‘सैन्यधाम’ और मसूरी रोपवे के लोअर टर्मिनल तक पहुंचने वाली मुख्य सड़कों को चौड़ा करने का काम किया जाएगा। इन सड़कों को डेढ़ लेन में उच्चीकृत करने के लिए 13.39 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।  वहीं, चंपावत जिले की लोहाघाट विधानसभा में कामाज्यूला भनार रैघाड़ी मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण और सुधार कार्यों के लिए 7 करोड़ रुपये की बड़ी धनराशि मंजूर की गई है। (UTTARAKHAND DEVELOPMENT PROJECTS)

UTTARAKHAND DEVELOPMENT PROJECTS
UTTARAKHAND DEVELOPMENT PROJECTS

अगस्त्यमुनि कॉलेज और हल्द्वानी में बनेंगे नए भवन

अगस्त्यमुनि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए एक ऑडिटोरियम का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए 5.19 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत की गई है। इसके अलावा, हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में राज्य विधिक परिषद (बार काउंसिल) के भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इस संबंध में भवन निर्माण के पहले चरण के लिए 43.13 लाख रुपये का शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। लोहाघाट विधानसभा में देवीधुरा मुख्य मार्ग से महाविद्यालय जाने वाली 500 मीटर सड़क पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने के लिए 33.78 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।

UTTARAKHAND DEVELOPMENT PROJECTS: पिथौरागढ़ और खटीमा में मंदिरों व गौशाला का कायाकल्प

पिथौरागढ़ विधानसभा की ग्राम सभा चौना में स्थित मां नंदा देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 40.56 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। इसी क्षेत्र में ग्राम सभा चौना से बुक्टीखेत तक खड़ंजा निर्माण के लिए 40.41 लाख रुपये और इमला से रजन मंदिर तक घोड़ों के चलने योग्य मार्ग (अश्व मार्ग) के निर्माण के लिए 40.14 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं, उधम सिंह नगर के खटीमा में एक गौशाला के निर्माण के लिए 4.23 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी मिली है, जिसकी पहली किस्त के रूप में 40 प्रतिशत राशि यानी 1.69 करोड़ रुपये जारी करने का शासनादेश भी हो चुका है।

UTTARAKHAND DEVELOPMENT PROJECTS
UTTARAKHAND DEVELOPMENT PROJECTS

लैंसडाउन में हैलीपोर्ट और विकास कार्यों को गति

पर्यटन को हवाई सेवा से जोड़ने की दिशा में भी सरकार ने कदम बढ़ाया है। पौड़ी गढ़वाल जिले की लैंसडाउन विधानसभा के ओडल नामक स्थान पर एक हैलीपोर्ट का निर्माण किया जाएगा। इसके प्रथम चरण के कार्यों के लिए मुख्यमंत्री ने 10.66 लाख रुपये की राशि का अनुमोदन कर दिया है। इन सभी स्वीकृतियों के बाद संबंधित विभागों को जल्द से जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार द्वारा जारी इस 167 करोड़ रुपये के बजट से राज्य में विकास कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।(UTTARAKHAND DEVELOPMENT PROJECTS)

ये भी पढ़िए-

CHAMOLI SCORPIO ACCIDENT
CHAMOLI SCORPIO ACCIDENT

चमोली में औली से लौट रहे छात्रों की कार पलटी, अणीमठ के पास हुआ हादसा, बाल-बाल बची जान

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular