/ Mar 06, 2026

News Elementor

RECENT NEWS

UTTARAKHAND BJP ने विधानसभा चुनाव के लिए कसी कमर, बूथ स्तर तक जनसंपर्क अभियान चलाने की तैयारी

UTTARAKHAND BJP ने उत्तराखंड में आगामी चुनावों के मद्देनजर अपनी सांगठनिक गतिविधियों को नई गति देना शुरू कर दिया है। प्रदेश नेतृत्व आने वाले समय में सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए एक व्यापक कार्ययोजना पर काम कर रही है। इस रणनीति के तहत बूथ स्तर से लेकर बड़े सार्वजनिक कार्यक्रमों तक सिलसिलेवार अभियान चलाए जाएंगे। पार्टी का मुख्य ध्यान समाज के विभिन्न वर्गों विशेषकर महिलाओं, युवाओं और किसानों पर केंद्रित रहेगा।

UTTARAKHAND BJP की प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भरद्वाज ने क्या कहा?

UTTARAKHAND BJP की प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भरद्वाज का कहना है कि उत्तराखंड में तीसरी बार भाजपा सरकार बनना बेहद जरूरी है और पार्टी को पूरा विश्वास है कि जनता का समर्थन उन्हें मिलेगा। उन्होंने कहा कि इसमें महिलाओं, युवाओं और किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उनके अनुसार, गरीब कल्याण से जुड़ी योजनाओं ने लोगों के बीच भरोसा पैदा किया है, इसी भरोसे के आधार पर भाजपा कार्यकर्ता आने वाले महीनों में बूथ से लेकर लोकसभा स्तर तक विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए मतदाताओं तक पहुंचकर सरकार के कार्यों को बताएंगे।

UTTARAKHAND BJP एक्शन मोड में

भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अपनी संगठनात्मक तैयारियों शुरु कर दिया है। लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी के लक्ष्य के साथ पार्टी ने प्रदेश के इतिहास में पहली बार मंडल स्तर तक बड़े पैमाने पर प्रशिक्षण अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस रणनीति के तहत प्रदेश के सभी 304 मंडलों में कार्यकर्ताओं को सात प्रमुख विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संगठन को बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय बनाने पर पूरा जोर दिया जा रहा है।

UTTARAKHAND BJP का यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। मंडल स्तर पर आयोजित इन सत्रों में कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन, संगठन की कार्य पद्धति, कार्य विस्तार, वैचारिक अधिष्ठान, संवाद कौशल और चुनावी रणनीति जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी जा रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विश्वास जताया कि इन व्यापक प्रशिक्षण सत्रों से कार्यकर्ताओं की पकड़ बूथ स्तर तक काफी मजबूत होगी।

UTTARAKHAND BJP
UTTARAKHAND BJP

चुनावी माहौल में बढ़ी राजनीतिक हलचल

उत्तराखंड की राजनीति में आगामी चुनावों को लेकर हलचल काफी तेज हो गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मंडल स्तर पर UTTARAKHAND BJP की यह पहल संगठन को अधिक अनुशासित बनाने में सहायक होगी। इस प्रशिक्षण में सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग और लाभार्थी वर्ग तक सीधी पहुँच बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। भाजपा का यह आक्रामक रुख राज्य के चुनावी माहौल को और अधिक सक्रिय बनाने वाला कदम माना जा रहा है।

वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने भी जमीनी स्तर पर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। चुनावी माहौल को ध्यान में रखते हुए संभावित उम्मीदवार भी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय हो गए हैं और जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। हाल ही में आयोजित रैलियां भी चुनावी रणनीति का हिस्सा रही। उम्मीदवारों के चयन से पहले पार्टी विभिन्न स्तरों पर सर्वे भी कराएगी। इन सर्वे के जरिए प्रत्येक विधानसभा सीट की वास्तविक राजनीतिक स्थिति का आकलन किया जाएगा, जिससे सही और मजबूत प्रत्याशी का चयन संभव हो सके।

बता दें कि 2022 में उत्तराखंड विधानसभा की 70 सीटों के लिए 14 फरवरी को मतदान हुआ था। मतगणना 10 मार्च 2022 को संपन्न हुई और उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किए गए। राज्य गठन के बाद यह पहली बार हुआ जब उत्तराखंड में किसी मौजूदा सरकार को दोबारा सत्ता में लौटने का मौका मिला। चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने  47 सीटें जीतकर लगातार दूसरी बार सरकार बनाई। वहीं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 19 सीटों पर जीत दर्ज की और विधानसभा में आधिकारिक विपक्ष की भूमिका में है।

ये भी पढ़िए- CHARDHAM YATRA 2026: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, ‘ग्रीन और प्लास्टिक फ्री’ यात्रा बनाने के लिए प्रशासन तैयार

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

RECENT POSTS

CATEGORIES

Sports

Entertainment

Share Market

All Rights Reserved with Masterstroke Media Private Limited.