HomeEntertainmentयूट्यूबर ANURAG DOBHAL का इमोशनल वीडियो वायरल, परिवार पर लगाए टॉर्चर के...

यूट्यूबर ANURAG DOBHAL का इमोशनल वीडियो वायरल, परिवार पर लगाए टॉर्चर के आरोप

ANURAG DOBHAL: यूट्यूब की दुनिया में ‘यूके07 राइडर’ (The UK07 Rider) के नाम से मशहूर और बिग बॉस 17 के पूर्व प्रतियोगी अनुराग डोभाल ने अपने यूट्यूब चैनल पर दो घंटे से अधिक का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वे फूट-फूट कर रोते हुए नजर आए। इस वीडियो में उन्होंने अपनी जिंदगी में चल रही उथल-पुथल का खुलासा करते हुए अपने माता-पिता और भाई पर मानसिक प्रताड़ना (टॉर्चर) के गंभीर आरोप लगाए हैं। अनुराग ने यहाँ तक कह दिया कि यह उनका आखिरी वीडियो हो सकता है और इसके बाद वे शायद गायब हो जाएंगे।

ANURAG DOBHAL
ANURAG DOBHAL

ANURAG DOBHAL ने परिवार पर प्रताड़ना और संपत्ति हड़पने के आरोप लगाए

अनुराग डोभाल ने अपने वीडियो में बताया कि सोशल मीडिया पर जो दुनिया दिखती है, वह असलियत से कोसों दूर है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके माता-पिता और भाई उन्हें लंबे समय से टॉर्चर कर रहे हैं। अनुराग के अनुसार, उन्होंने हमेशा अपने माता-पिता की जरूरतों को प्राथमिकता दी, लेकिन बदले में उन्हें केवल दुख मिला। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके परिवार ने उनकी संपत्ति पर कब्जा कर लिया है और उनके भाई कलम ने उन्हें ‘एक्सपोज’ करने की धमकी दी है। अनुराग ने वीडियो में कुछ ऑडियो क्लिप और व्हाट्सऐप मैसेज भी साझा किए हैं।

ANURAG DOBHAL
ANURAG DOBHAL

इंटरकास्ट मैरिज और पत्नी रितिका से अलगाव

अनुराग ने अपनी निजी जिंदगी के सबसे दुखद पहलू का जिक्र करते हुए बताया कि उनकी पत्नी रितिका ने उन्हें छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता उनकी पसंद की शादी (इंटरकास्ट मैरिज) के सख्त खिलाफ थे। शादी के वक्त भी परिवार ने सहयोग नहीं किया और रितिका भी अब दूसरों के बहकावे में आकर उनसे अलग हो गई हैं। अनुराग ने भावुक होकर कहा, “रितिका, काश तुम मुझ पर भरोसा करती और मेरे साथ खड़ी होती। तुम्हें उन लोगों ने मैनिपुलेट किया जो किसी के प्रति वफादार नहीं थे।”

ANURAG DOBHAL
ANURAG DOBHAL

गहरे डिप्रेशन में अनुराग, प्रशंसकों की बढ़ी चिंता

वीडियो में अनुराग ने अपने स्वास्थ्य को लेकर भी बड़े खुलासे किए। उन्होंने बताया कि जब वे मात्र 14 साल के थे, तब उन्हें ब्रेन ट्यूमर था, जिसके बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत कर अपना करियर बनाया। वर्तमान में वे गहरे डिप्रेशन से गुजर रहे हैं और पिछले 5 दिनों से उन्होंने कुछ भी नहीं खाया है। अनुराग ने कहा कि उनके पास अब कुछ भी करने को नहीं बचा है और वे बस ‘सोना’ चाहते हैं। उनके इस ‘आखिरी व्लॉग’ ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है और उनके लाखों प्रशंसक उनकी सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं।

ANURAG DOBHAL
ANURAG DOBHAL

हालांकि, अनुराग के पुराने वीडियो और पोस्ट में उन्होंने रितिका के साथ अपनी शादी की तस्वीरें साझा की थीं और उम्मीद जताई थी कि समय के साथ सब ठीक हो जाएगा। लेकिन ताजा वीडियो के बाद स्थिति काफी गंभीर नजर आ रही है। उनके प्रशंसक लगातार कमेंट्स के जरिए उनसे हिम्मत न हारने और वापस आने की अपील कर रहे हैं। फिलहाल, अनुराग की ओर से इस वीडियो के बाद कोई नया अपडेट सामने नहीं आया है, जिससे सस्पेंस और बढ़ गया है।

ANURAG DOBHAL
ANURAG DOBHAL

कौन है अनुराग डोभाल?

अनुराग डोभाल भारत के सबसे चर्चित और सफल डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स में से एक हैं, जिन्हें सोशल मीडिया की दुनिया में मुख्य रूप से ‘The UK07 Rider’ के नाम से जाना जाता है। उत्तराखंड के देहरादून के रहने वाले है। बचपन से ही एडवेंचर और बाइकिंग के प्रति गहरा लगाव को फॉलो करते हुए उन्होंने यूट्यूब पर ‘The UK07 Rider’ नाम से अपना चैनल शुरू किया। शुरुआत में वे अपनी बाइक से पहाड़ों की यात्राओं के वीडियो साझा करते थे, जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया। धीरे-धीरे उनके व्लॉग्स की पहुंच बढ़ती गई और वे भारत के सबसे बड़े मोटोव्लॉगर्स की सूची में शामिल हो गए।

ANURAG DOBHAL
ANURAG DOBHAL

उनके यूट्यूब चैनल पर करोड़ों की संख्या में सब्सक्राइबर्स हैं। अनुराग केवल भारत में ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मशहूर हैं। उन्होंने लद्दाख से लेकर नेपाल और कई अन्य दुर्गम स्थानों की बाइक यात्राएं की हैं। उनकी जीवनशैली, महंगी बाइकों और सुपरकारों के संग्रह (जैसे कावासाकी निन्जा H2, लेम्बोर्गिनी आदि) ने उन्हें युवाओं के बीच एक यूथ आइकन बना दिया है। अनुराग डोभाल ने साल 2023-24 में भारत के सबसे बड़े रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ में एक प्रतियोगी के रूप में हिस्सा लिया।

ये भी पढ़िए-

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना हुए एक, तेलुगु और कोडावा रीति-रिवाजों के साथ हुआ विवाह

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular