HomeLatest Newsउत्तराखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र गैरसैंण में शुरू, विपक्ष के हंगामे के...

उत्तराखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र गैरसैंण में शुरू, विपक्ष के हंगामे के बीच कार्यवाही 3 बजे तक स्थगित

UTTARAKHAND ASSEMBLY MONSOON SESSION 2025: उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में आज से चार दिवसीय मॉनसून सत्र की शुरुआत हुई। सुबह 11 बजे जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई, विपक्षी विधायकों, खासकर कांग्रेस ने हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी, जिसके चलते विधानसभा की कार्यवाही को दोपहर 3 बजे तक स्थगित करना पड़ा। विपक्ष का कहना था कि हाल ही में संपन्न पंचायत चुनावों में कथित अनियमितताओं पर सदन में चर्चा होनी चाहिए। कांग्रेस विधायकों ने नियम 310 के तहत इस मुद्दे को उठाने की कोशिश की और सदन के बीच में आकर नारेबाजी की।

UTTARAKHAND ASSEMBLY MONSOON SESSION 2025
UTTARAKHAND ASSEMBLY MONSOON SESSION 2025

UTTARAKHAND ASSEMBLY MONSOON SESSION 2025

विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण ने विधायकों से शांति बनाए रखने की अपील की, लेकिन जब स्थिति सामान्य नहीं हुई तो पहले 20 मिनट के लिए कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। दोबारा शुरू होने के बाद भी विरोध जारी रहा, जिसके चलते कार्यवाही दोपहर तक नहीं चल पाई।

सरकार ने इस सत्र के लिए व्यापक तैयारियां की थीं। पहले दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वित्त मंत्री के रूप में लगभग 5000 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश करने वाले हैं। इसके साथ ही नौ विधेयक सदन में रखे जाएंगे। आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, भ्रष्टाचार और जनहित के अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। विपक्ष ने पहले ही रणनीति बनाई थी कि पंचायत चुनावों की पारदर्शिता, आपदा प्रभावितों के पुनर्वास और राहत कार्यों की कमियों को जोरदार ढंग से उठाया जाएगा।(UTTARAKHAND ASSEMBLY MONSOON SESSION 2025)

ये भी पढ़िए-

SHUBHANSHU SHUKLA
SHUBHANSHU SHUKLA

अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने पीएम मोदी से की मुलाकात, साझा किए ISS के अनुभव

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular